Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

5 मिनट में घर पर कैसे बनाएं 'मग ढोकला', सीखें आसान रेसिपी

घर पर बाजार जैसा मग ढोकला बनाने के लिए यह आसानी रेसिपी एक बार जरूर पढ़ें। 
Updated:- 2021-03-20, 17:47 IST
mug dhokla step by step

जब बात ईवनिंग स्‍नैक्‍स की आती है तो ढोकले का जिक्र जरूर होता है। यह एक बेहद टेस्‍टी गुजराती डिश है, जिसे खाना हर कोई पसंद करता है। बाजार में यह आपको बेहद आसानी से मिल जाएगी, मगर आप घर पर भी ढोकला बना सकती हैं। वैसे तो घर पर ढोकला बनाने की कई रेसिपीज हैं लेकिन हम आपको आज मग ढोकला बनाना सिखाएंगे।

घर पर आप मग ढोकला बहुत ही आसानी से बना सकती हैं। इसका स्‍वादा एकदम ढोकले जैसा ही होता है, मगर इसे परोसने का तरीका बेहद अलग होता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

मग ढोकला Recipe Card

इस तरह आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो कर बनाएं मग ढोकला।

Vegetarian Recipe
Total Time: 5 min
Prep Time: 2 min
Cook Time: 3 min
Servings: 1
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 50
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 1 कप बेसन
  • 1/2 कप दही
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्‍मच अदरक का पेस्‍ट
  • 1 बड़ा चम्‍मच चीनी
  • 1/2 छोटा चम्‍मच हल्‍दी
  • 1 बड़ा चम्‍मच तेल
  • नमक स्‍वादानुसार
  • 1/4 कप पानी
  • 2 छोटा चम्‍मच ईनो

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें और उसमें दही मिक्‍स करें।

  2. Step 2:

    अब इस मिश्रण में चीनी, अदरक का पेस्‍ट, हल्‍दी, तेल और पानी डालें और अच्‍छे से मिक्‍स करें।

  3. Step 3:

    ढोकले के घोल को मिक्‍स करते वक्‍त इस बात का ध्‍यान रखें कि घोल में एक भी गांठ न रह जाए।

  4. Step 4:

    आखिर में घोल में ईनो डालें और अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। ईनो डालने के बाद घोल को ज्‍यादा फेटें नहीं।

  5. Step 5:

    अब आपको एक माइक्रोवेव सेफ कप लेना है और उसमें इस घोल को डाल देना है।

  6. Step 6:

    इसके बाद कप को 2-3 मिनट के लिए माइक्रोवेव के अंदर रख दें।

  7. Step 7:

    इसके साथ ही एक पैन में तेल गरम करें और उसमें राई दाना, चीनी, करी पत्‍ता, मिर्च और पानी डाल कर तड़का तैयार कर लें।

  8. Step 8:

    जब ढोकला तैयार हो जाए तो इस तड़के को ढोकले पर डाल कर उसकी गार्निशिंग कर लें। यह रेसिपी आपको अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें।

mug dhokla recipe

विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें। इस बेसन को आप छन्‍नी से छान लें। इससे ढोकले के लिए महीन बेसन निकल आएगा।
  • इसके बाद आप बेसन में दही डालें। इस बात का ध्‍यान रखें कि ढोकले के लिए इस्‍तेमाल किया जा रहा दही खट्टा न हो और गाढ़ा हो।
  • अब घर पर ही अदरक का पेस्‍ट तैयार करें। बाहर के बने बनाए अदरक के पेस्‍ट में प्रिजरवेटिव पड़े होते हैं, जो ढोकले का स्‍वाद बिगाड़ सकते हैं।
  • अब आप अदरक का पेस्‍ट, चीनी और हल्‍दी को ढोकले के घोल में डालें और अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।
  • अब इस मिश्रण में तेल, नमक और पानी डालें। घोल को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। घोल में एक भी गांठ नहीं रहनी चाहिए।
  • अब आपको ढोकले के घोल में ईनो डालना है। ईनो डालने के बाद घोल को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। ध्‍यान रखें कि ईनों डालने के बाद आपको घोल अधिक नहीं फेटना है। ऐसा करने से ढोकला फ्लपी नहीं बन पाता है।
  • अब इस घोल को एक माइक्रोवेव सेफ कप में डालें। कप में घोल डालने से पहले थोड़ा ऑयल लगा दें। इसके बाद आप माइक्रोवेव में 2-3 मिनट के लिए कप को रख दें।
  • दूसरी तरफ एक पैन गैस पर चढ़ाएं। इसमें 1 बड़ा चम्‍मच तेल डालें। तेल के गरम होने पर 1 छोटा चम्‍मच राई दाना, 4-5 करी पत्‍ता, 1 मिर्च कटी हुई, 1 छोटा चम्‍मच चीनी और पानी डालें। इस मिश्रण को ढोकला तैयार हो जाने पर गार्निश करने के लिए यूज करें।

Image Credit: Born Hungry/ instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।