Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

Chaitra Navratri Special: इन आसान स्टेप्स से तैयार करें सीताफल की रबड़ी

अगर आप फास्ट के लिए हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो यकीनन इस लेख में बताई गई रेसिपी जरूर पसंद आएगी। बता दें यह रेसिपी सीताफल से तैयार की जा रही हैं, जिसका स्वाद मीठा होता है।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-03-23, 10:36 IST
easy sitaphal rabdi recipe

रबड़ी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो त्योहारों के दौरान या किसी विशेष अवसर पर जरूर बनाई जाती है। बता दें कि फुल फैट दूध को धीमी आंच पर पकाया जाता है और धीरे-धीरे सतह पर बनने वाली क्रीम की परत को इकट्ठा किया जाता है। पकते-पकते इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब हो जाता है।

आपने यकीनन दूध से बनी रबड़ी खाई होगी, लेकिन आज हम आपके लिए सीताफल से बनी रबड़ी की रेसिपी लेकर आए हैं। सीताफल को आप व्रत के दौरान बना सकती हैं, जिसे बनाने में भी आपको ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

सीताफल रबड़ी Recipe Card

फास्ट में आप इस तरह सीताफल की रबड़ी बनाकर सर्व करें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1 लीटर- गाढ़ा दूध
  • 1-2 कप- सीताफल की प्यूरी
  • 1 छोटा चम्मच- इलायची पाउडर
  • इच्छानुसार- बादाम और सूखे मेवे (कटे हुए)
  • 1 कप-शक्कर

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले सीताफल की बीजे निकलकर साफ कर लें और सारा गूदा साफ करके अच्छी तरह से धो लें।

  2. Step 2:

    एक भगोने में दूध डालें और तेज आंच पर उबाल लें और जब एक उबाल आ जाए तो गैस हल्की कर दें।

  3. Step 3:

    अब शक्कर, केसर सीताफल डालकर लगातार चलाते हुए 15 से 20 मिनट तक पकने दें।

  4. Step 4:

    अब गैस बंद कर दें और दूध को पूरी तरह से ठंडा होने दें। फिर फ्रिज में पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें।

  5. Step 5:

    कटे हुए सूखे मेवों से सजाकर ठंडी-ठंडी स्वादिष्ट रबड़ी व्रत की थाली में शामिल करें।

विधि

rabdi recipe for vrat

  • सबसे पहले सीताफल की बीजे निकलकर साफ कर लें और सारा गूदा साफ करके अच्छी तरह से धो लें। गूदा निकालने के लिए चाकू की बजाय हाथ का इस्तेमाल करें।
  • जब यह सूख जाए तो फ्रिज में सीताफल ठंडा होने के लिए रख दें। आप चाहें तो बिना फ्रिज के भी इस्तेमाल कर सकती हैं। (कद्दू का रायता बनाने की रेसिपी)

इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर झटपट तैयार करें सेब की मलाई जैसी रबड़ी, जानें आसान तरीका

  • इतने एक भगोने में दूध डालें और तेज आंच पर उबाल लें और जब एक उबाल आ जाए तो गैस हल्की कर दें। दूध को गाढ़ा होने दें। इस दौरान दूध को लगातार चलाते रहें।
  • अब शक्कर और केसर को मिलाकर 5 से 10 मिनट तक पकने दें। जब अच्छी तरह से उबल जाए तो आंच धीमी कर दें और सीताफल डालकर लगातार चलाते हुए 15 से 20 मिनट तक और पकाएं।
  • अब गैस बंद कर दें और दूध को पूरी तरह से ठंडा होने दें। साथ ही इलायची पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मिलाएं और फ्रिज में पूरी तरह से ठंडा हो के लिए रख दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- शरीफा को घर पर पकाने के आसान टिप्स, लगेगा बाज़ार से भी अधिक टेस्टी

  • कटे हुए सूखे मेवों से सजाकर ठंडी-ठंडी स्वादिष्ट रबड़ी व्रत की थाली में शामिल करें।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।