घर पर कद्दू की सब्ज़ी नहीं, ट्राई करें कद्दू का रायता

आप कद्दू या सीताफल की सब्ज़ी तो ज़रूर बनाती होंगी। वैसे अधिकतर लोग इस सब्ज़ी को पूरी के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या अपने कभी सीताफल को दूसरे अंदाज़ में टेस्ट करने के बारे में सोचा है? शायद, आपका जवाब ना ही होगा। खैर! अगर आपने कभी कद्दू की सब्जी के अलावा कुछ एक्स्ट्रा ट्राई नहीं किया है, तो आज मैं आपको कद्दू के रायता की रेसिपी बताने जा रहा हूं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि भला सीताफल से रायता भी बनता है? तो आपको बता दें कि ये रायता बेहद ही टेस्टी लगता है। अगर आप इसकी रेसिपी के बारे में नहीं जानती हैं तो हरज़िन्दगी द्वारा बताई गई विधि की हेल्प से आप इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। एक अलग फ्लेवेर में तैयार ये रायता आपके खाने को और भी स्वादिष्ट और लाजवाब बनाएगा। तो आज ही ट्राई करें कद्दू रायता और अपने परिवार के साथ घर पर आए हुए मेहमानों के सामने भी सर्व करें। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-
सीताफल रायता Recipe Card
घर पर रायता बनाने का सोच रही हैं तो इस बार सीताफल का रायता बनाएं।
Ingredients
- सीताफल-200 ग्राम
- दही-350 ग्राम
- लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पत्ता-1 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- तेल-2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप सीताफल को छिल कर, उसमें से बिज को हटाकर, कद्दूकस कर लीजिए।
- Step 2:
इसके बाद एक पैन में तेल गरम करके उसमें सीताफल और नमक को डालकर 3 से 4 मिनट तक अच्छे से भून लीजिए।
- Step 3:
जब सीताफल ठीक से पक जाए तो गैस बंद कर दें और कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।
- Step 4:
अब एक बर्तन में दही, हल्का नमक, जीरा पाउडर और धनिया पत्ता को डालें और अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 5:
इसके बाद इसमें पकाए हुए सीताफल को डालें और अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
- Step 6:
सीताफल रायता सर्व करने के लिए तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।