शरीफा को घर पर पकाने के आसान टिप्स, लगेगा बाज़ार से भी अधिक टेस्टी

हमारे आसपास कुछ ऐसे फल मौजूद है जो दिखाई साधारण देते हैं, लेकिन उनके फायदे कई बीमारियों को चुटकी में दूर कर देते हैं। इन्हीं में से एक है शरीफा। इसके कई लोग इसे सीताफल के नाम से भी जानते हैं। खाने में बेहद टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए अच्छा होता है शरीफा फल। इसे खाने से हर कोई एनर्जेटिक भी महसूस करता है। ये डाइजेस्टिव सिस्टम को बी ठीक करने में हेप्ल करता है। ऐसे कई फायदे और भी है इसके।
लेकिन, आज जिस तरह से बाहर का माहौल है उसके देखते हुए शायद ही कोई शरीफा फल बाहर खरीदने के लिए मार्केट में जाएगा। ऐसे में दूसरा विकल्प है खुद से कच्चे शरीफा को घर पर ही पकाया जाएं। जी हां, इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से और वो भी एक से दो दिनों के अंदर कच्चे शरीफे को घर पर पका सकती हैं। घर पर पके ये शरीफे यक़ीनन बाज़ार से भी अधिक स्वादिष्ट लगेगा।
कार्बाइड का इस्तेमाल करें
जी हां, कच्चे आम, केला, पपीता आदि को पकाने के लिए सबसे बेस्ट तरीका है कार्बाइड का इस्तेमाल। ऐसे ही शरीफा को घर पर पकाने के लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप शरीफा को किसी पेपर या कागज में अच्छे से लपेट दीजिए और टेप से पेपर के मुंह को बंद कर दीजिए। पेपर लपेटने के बाद इसे किसी कार्टून या बॉक्स में रख दीजिए और साथ में एक से तो चम्मच कार्बाइड को रखकर बॉक्स को किसी चीज से ढककर छोड़ दीजिए। एक से दो दिनों में कच्चा शरीफा पककर तैयार हो जाता है।
इसे भी पढ़ें:शरीफा खाएं और आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ दिल को भी रखें सेहतमंद
लिफाफे का करें उपयोग
बाज़ार से भी अधिक स्वादिष्ट तरीके से कच्चे शरीफे को पकाने के लिए लिफाफा एक आसान तरीका है। इसके लिए सबसे पहले आप पेपर का लिफ़ाफ़ बना लीजिए या फिर बाज़ार से भी खरीद सकते हैं। इसके बाद शरीफा को लिफाफे में डालकर लिफाफे के मुंह को किसी टेप या गम से चिपका दीजिए। (कच्चे बेल को घर पर इस तरह पकाएं) इसके बाद इसे किसी बॉक्स या फिर चावल की बोरी में रखकर एक से दो दिनों के छोड़ दीजिए। लगभग 48 घंटे में शरोफा स्वादिष्ट तरीके से पककर तैयार हो जाता है।
चावल का इस्तेमाल करें
शरीफा को नेचुरल तरीके से पकने के लिए सबसे आसान तरीका है चावल का इस्तेमाल करना। इसके लिए सबसे पहले आप शरीफा को किसी पेपर में लपेट लीजिए। पेपर में लपेटने के बाद आप इसे चावल के डिब्बे में रख दीजिए। चावल में इसे आप लगभग 3-4 इंच गहरा ही दबाकर रखें। लगभग दो दिन में शरीफा खाने के लिए तैयार हो जाता है। हां, इस बीच ये ज़रूर ध्यान रहे कि आप जिस चावल के डिब्बे में शरीफा को रख रहे हैं उसे बार-बार न खोले।
इसे भी पढ़ें:कुछ नया ट्राई करना है तो घर पर शरीफा की रबड़ी बनाएं
एथिलीन है बेस्ट
अगर आपको दो दिनों से कम समय में भी कच्चे शरीफा को आसानी से पकाना है, तो आप एथिलीन के इस्तेमाल से आसानी से घर पर पका सकते हैं। आपको बता दें कि एथिलीन में मौजूद अम्ल तेजी से किसी भी कच्चे फल को पका देते हैं। इसके लिए किसी बॉक्स में सबसे नीचे घास रख दें और इसके ऊपर से शरीफा। (कच्चे आम को घर पर पकाएं) सरीफा रखने के बाद किसी सूती कपड़े में एक चम्मच एथिलीन बंधकर बॉक्स में रख दें और बॉक्स को घर के किसी कोने में रख दीजिए। इससे दो दिन के अंदर से शरीफा आपको पका हुआ मिलेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@imimg.com,i0.wp.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।