Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

बंगाली स्टाइल में तैयार करें प्याजी, शेफ संजीव कपूर से जानें रेसिपी

अगर आप पकौड़े खाने के शौकीन हैं, तो हम आपके लिए प्याज के पकौड़े को बनाने का नया तरीका लेकर आए हैं। इसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।
Updated:- 2023-05-05, 12:18 IST
how to make pyazi recipe

भारत में खाने के शौकीनों की कमी नहीं है। यही वजह है कि हर राज्य में प्रसिद्ध पकवानों की कमी नहीं है। जिस तरह भारत के सभी राज्यों की पोशाक अलग-अलग हैं उसी तरह इनका खान-पान भी अलग है। मगर हर राज्य में ऐसी बहुत-सी डिशज होती हैं, जो वहां पर बहुत अधिक बनाई जाती हैं। पर देश के दूसरे राज्यों के लोग इससे अनजान ही होते हैं।

बंगाल को ही देख लीजिए। यहां के पकवानों की खुशबू पूरे भारत में फैली हुई है, लेकिन आज हम बंगाली स्टाइल प्याजी बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बेहद यूनिक तरीके से बनाया जाता है। पर हम आपके साथ शेफ संजीव कपूर की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप बेहद कम समय में प्याजी तैयार कर सकती हैं।

बंगाली प्याजी Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से तैयार करें बंगाली प्याजी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • प्याज- 4-5
  • बेसन-10 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
  • पुदीने के पत्ते- 1 बड़ा चम्मच (कटे हुए)
  • चाट मसाला-1 छोटा चम्मच
  • चावल का आटा-2 बड़े चम्मच
  • तेल-1 बड़ा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    प्याज को काट कर एक बाउल में डालें। आप गोल-गोल प्याज भी काट सकते हैं।

  2. Step 2:

    अब एक दूसरे बाउल में सभी मसाले और पानी डालकर बैटर तैयार कर लें।

  3. Step 3:

    अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और प्याजी को डालकर हल्का फ्राई कर लें।

  4. Step 4:

    अब अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें और फिर एक सर्विंग प्लेट में डालकर सर्व करें।

विधि

how to make pyazi at home

  • प्याजी बनाने के लिए 4 प्याज को काट कर एक बाउल में डालें। आप गोल-गोल प्याज भी काट सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- इस आसान रेसिपी से चाय के साथ बनाएं पोहा पकौड़े और बारिश की बूंदों का लें मजा

  • अब दूसरे बाउल में 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच अजवायन, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच कटा हरा धनिया, कटा हुआ पुदीना, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, 10 बड़े चम्मच बेसन, 2 बड़े चम्मच चावल का आटा और 1 बड़ा चम्मच तेल डालें। (चावल का आटा कैसे बनाएं)
  • एक गाढ़ा मिश्रण बनाने के लिए अच्छी तरह से मिलाएं और पानी का उपयोग करके बैटर तैयार कर लें। इस दौरान एक कढ़ाई में पर्याप्त मात्रा में तेल गर्म करने के लिए रख दें।
  • जब तेल गर्म होने लगे तो मिश्रण में प्याज डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और अपनी हथेलियों पर पानी लगाएं और प्याज के मिश्रण को बड़े भाग में लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- सूरन या जिमीकंद के क्रिस्‍पी पकौड़े घर में सिर्फ 20 मिनट में बनाएं, जानें आसान रेसिपी

  • अब प्याजी का आकार दें और पकौड़े को गर्म तेल में डालकर लगभग 10 मिनट तक पकने दें। इस दौरान प्याजी को पलटते रहें।
  • अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें और फिर एक सर्विंग प्लेट में डालें। ऊपर से चाट मसाला छिड़कें और गर्मागर्म हरी चटनी के साथ परोसें। (ठेले वाली हरी चटनी बनाने के टिप्स)

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।