Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:03 AM IST

इस आसान रेसिपी से चाय के साथ बनाएं पोहा पकौड़े और बारिश की बूंदों का लें मजा

अगर आप चाय के साथ कुछ अलग तरह के पकौड़े बनाना चाहती हैं तो जरूर ट्राई करें पोहा पकौड़े की ये रेसिपी।   
Updated:- 2022-06-23, 10:36 IST
poha pakoda kaise banaen asaan recipe

बारिश के मौसम में गरमा -गरम पकौड़े मिल जाएं तो बात ही क्या है। वास्तव में पकौड़े चाहे किसी भी चीज के क्यों न हों स्वाद से भरे हुए ही होते हैं। लेकिन जब पकौड़े कुछ अलग तरीके से बने हों तो बात ही क्या है।

आज हम आपको रेसिपी ऑफ़ द डे में गरमा -गर्म पोहा पकौड़े की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसका स स्वाद आपकी चाय की चुस्कियों के साथ बारिश का भरपूर मजा भी देगा।

बनाने का तरीका

how to make poha pakoda

  • पोहा के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को अच्छी तरह से धोएं। अगर आप पतले पोहे का इस्तेमाल कर रही हैं तो इसे हल्का सा धोकर अलग कर लें। मोटे पोहे को थोड़ी देर पानी में भीगा रहने दें।
  • इसके बाद पानी को अच्छी तरह छानकर पोहा को अलग रखकर छोड़ दें जिससे पानी इससे अच्छी तरह सूख जाए। पोहे (पोहा और हरी मटर की कटलेट रेसिपी) को एक बड़े बाउल में डालें और इसमें कटा हुआ प्याज, मैश किया हुआ आलू, अदरक का पेस्ट, धनिया और करी पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इस मिश्रण में आवश्यकतानुसार नमक, मिर्च पाउडर,अजवाइन , आमचूर पाउडर डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। इसमें मूंगफली और बेसन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं ।अब हाथ में थोड़ा तेल डालकर छोटे आकार की बॉल्स तैयार करें।
  • कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और गैस की फ्लेम धीमी करें। एक -एक करके पकोड़े डालकर तलें और क्रिस्पी होने पर बाहर निकालें। प्लेट में पकौड़े सर्व करें और चटनी के साथ इसका स्वाद उठाएं।

पोहा पकौड़ा रेसिपी Recipe Card

पोहा पकौड़े की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 35 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • पोहा-1 कप
  • बारीक कटा हुआ प्याज -1
  • उबला आलू -1 बड़ा
  • अदरक का पेस्ट-1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई-5
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया -2 बड़े चम्मच
  • करी पत्ते-5 -7
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • अजवाइन -1/4 छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
  • नमक
  • -आवश्यकतानुसार
  • भुनी पिसी हुई मूंगफली -2 बड़े चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले पोहा को अच्छी तरह से धोएं। इसके बाद पानी को अच्छी तरह छानकर पोहा को अलग करें।

  2. Step 2:

    पोहे को एक बड़े बाउल में डालकर उसमें प्याज, आलू और सारे सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

  3. Step 3:

    इस मिश्रण में आवश्यकतानुसार नमक मिलाएं और छोटे आकार की बॉल्स तैयार करें।

  4. Step 4:

    कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और एक -एक करके पकौड़े डालकर तलें। क्रिस्पी होने पर पकौड़े बाहर निकालें और इसका स्वाद उठाएं।

इसे जरूर पढ़ें:सिर्फ 2 कच्चे आलू से झटपट बनाएं ये चटपटे और क्रिस्पी लच्छा पकोड़ा

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।