Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

सूरन या जिमीकंद के क्रिस्‍पी पकौड़े घर में सिर्फ 20 मिनट में बनाएं, जानें आसान रेसिपी

कुछ गर्मागर्म और क्रिस्‍पी खाने का मन हैं तो घर में सिर्फ 20 मिनट में सूरन या जिमीकंद के पकौड़े बनाएं। 
Updated:- 2020-03-18, 16:23 IST
jimikand pakoda recipe main

अगर आपको नॉन-वेजिटेरियन पसंद हैं, लेकिन आप वेज ट्राई करना चाहती हैं तो सुरन या जिमिकंद से बनी रेसिपी आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसका स्वाद नॉन-वेज की तरह ही लगता है। दोनों में से कौन ज्‍यादा हेल्‍दी है, इस बात पर अक्‍सर बहस होती है। लेकिन यह एक अच्छा विकल्प है। अगर आप चाय के साथ कुछ ट्राई करना चाहते हैं तो यह पकौड़े की रेसिपी बहुत अच्‍छी है।

जिमीकंद या सूरन पकौड़े रेसिपी कार्ड Recipe Card

नॉन वेज की जगह सूरन या जिमीकंद की रेसिपी ट्राई करें! ये आपके चिकन डिशेज की तरह में टेस्‍टी, सस्ता और आसान हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 300
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • जिमीकंद-1 कप कसा हुआ
  • नारियल- 1/2 कप कसा हुआ
  • भुनी हुई मूंगफली- 1/4 कप
  • लाल मिर्च टुकड़ों में टूटी हुई- 2
  • सौंफ- 1 चम्मच
  • हल्दी- 1/2 छोटा चम्मच
  • बेसन- 1/2 कप
  • कटा हुआ प्याज-1/4 कप
  • कढ़ी पत्ते-2 बड़े चम्मच
  • कटा हुआ धनिया- 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • ऑयल- डीप फ्राई के लिए

Step

  1. Step 1:

    जिमीकंद या सूरन पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले जिमीकंद को अच्‍छे से साफ करके कद्दूकस कर लें। फिर कद्दूकस किए हुए जिमीकंद, नारियल, मूंगफली, सौंफ और हल्दी के साथ मिक्सी में मिक्स कर लें और फिर इसका घोल बना लें।

  2. Step 2:

    अब, इस घोल को एक बॉउल में लेकर इसमें नमक, बेसन, प्याज, करी पत्ते और धनिया मिलाकर अच्‍छे से मिक्‍स कर लें।

  3. Step 3:

    फिर एक नॉन स्टिक पैन में तेल को गर्म करें और मिश्रण का एक बड़ा चम्मच लें और इसे गर्म तेल में डालें। लेकिन ध्‍यान रहें कि एक ही बार में बहुत ज्‍यादा पकौड़े न डालें और आंच को मध्यम ही रखें।

  4. Step 4:

    एक बार जब पकौड़े गोल्‍डन ब्राउन के हो जाएं, तो उन्हें निकालकर एक अब्सॉर्बेंट पेपर पर रखें और फिर चटनी और गर्म चाय के साथ परोसें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।