गोभी और आलू नहीं, फोडशीची भजी के साथ लें बरसात का मजा, शेफ संजीव कपूर से जानें रेसिपी

बरसात में भजिया या पकोड़े खाने का मन तो सभी का करता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी भजिया की रेसिपी बताने वाले हैं जो महाराष्ट्रियन घरों में खूब खाई जाती है। इस भजिया की रेसिपी शेफ संजीव कपूर ने शेयर की है, आप भी इसे नोट करें।
Updated:- 2025-07-11, 10:28 IST
image

बारिश का मौसम किसे पसंद नहीं होता? इस दौरान रिमझिम फुहारें, ठंडी हवा और गरमागरम पकवानों का मजा लेने में बात ही कुछ और है। इस सुहाने मौसम में पकोड़े खाने का मन हर किसी का करता है, लेकिन अक्सर हम वही पुराने आलू या गोभी के भजिए बनाते रहते हैं। क्यों न इस बार कुछ नया ट्राई किया जाए।

मशहूर शेफ संजीव कपूर आपके लिए लाए हैं एक ऐसी खास रेसिपी जो इस बारिश के मौसम को और भी यादगार बना देगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फोडशीची भजी की रेसिपी शेयर की है। फोडशी, जिसे जंगली मेथी के नाम से भी जाना जाता है, एक पौष्टिक और स्वादिष्ट पत्तीदार सब्जी है।

फोडशीची भजी Recipe Card

शेफ संजीव कपूर से जानें बढ़िया भजिया की रेसिपी।

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Snacks
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Ankita Bangwal

Ingredients

  • 1 बड़ा गुच्छा फोडशी (जंगली मेथी)
  • तलने के लिए तेल
  • 1 प्याज
  • बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च
  • बारीक कटी हुई
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
  • नमक स्वादानुसार
  • 1.5 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 कप बेसन
  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • परोसने के लिए टोमैटो केचप
  • परोसने के लिए हरी चटनी

Step

  1. Step 1:

    फोडशीची की पत्तियों को छांटकर और धोकर सुखा लें। इसके बाद उन्हें बारीक काटकर रख लें।

  2. Step 2:

    अब पत्तियों में प्याज और बाकी सारे मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं।

  3. Step 3:

    फोडशीची में बेसन, चावल का आटा और पानी डालकर मिक्स करें।

  4. Step 4:

    एक कड़ाही में तलने के लिए तेल डालें। इसमें फोडशीची का मिश्रण डालकर तलें।

  5. Step 5:

    एक प्लेट में भजिया निकालें। केचप और चटनी के साथ परोसें।

यह हरी सब्जी महाराष्ट्र में ज्यादातर मिलती है। इसके भजिए न सिर्फ जायकेदार होते हैं, बल्कि सामान्य मेथी से बिल्कुल अलग स्वाद देते हैं। यह महाराष्ट्रियन व्यंजन अपने अनोखे स्वाद और कुरकुरेपन के लिए जाना जाता है।

इसे एक बार खाएंगे, तो आप पारंपरिक भजिया को भी भूल जाएंगे और फोडशीची भजी के फैन बन जाएंगे। आइए आपको भी इस रेसिपी को बनाने का तरीका बताएं-

इसे भी पढ़ें: मानसून में क्रिस्पी भजिया और वड़ा बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

फोडशीची भजी बनाने का तरीका-

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sanjeev Kapoor (@sanjeevkapoor)

  • सबसे पहले फोडशी के गुच्छे से बीच के सख्त डंठल हटा दें। इसके सफेद हिस्से को भी काटकर अलग कर दें। केवल हरी पत्तियों का ही इस्तेमाल करना है। पत्तियों को अच्छी तरह से छांट लें।
  • अब इन पत्तियों को पानी से अच्छी तरह धो लें। पत्तियों पर कोई धूल या गंदगी नहीं रहनी चाहिए। धोने के बाद, पत्तियों को छलनी में रखकर अतिरिक्त पानी निकाल दें। फिर उन्हें एक साफ किचन टॉवल पर फैलाकर थपथपा कर सुखा लें। पत्तियों का सूखा होना बहुत जरूरी है ताकि भजिए क्रिस्पी बनें।
  • सूखी हुई फोडशी की पत्तियों को एक बड़े कटोरे में डालें। अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, जीरा, अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
  • इन सभी सामग्रियों को हाथों से अच्छी तरह मिलाएं। मिलाते समय मिश्रण को हल्का-हल्का मसलते भी जाएं, ताकि पत्तियों और प्याज से थोड़ा पानी निकले और मसाले अच्छी तरह मिल जाएं।
  • अब इस मिश्रण में बेसन और चावल का आटा डालें। चावल का आटा भजियों को कुरकुरा बनाने में मदद करेगा। लगभग 1/4 कप पानी डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण बहुत ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए। यह ऐसा होना चाहिए कि आप इसे आसानी से छोटे-छोटे हिस्सों में बना सकें। यदि आवश्यक हो तो आप थोड़ा और पानी डाल सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा पतला न हो।
  • एक कड़ाही में तलने के लिए पर्याप्त तेल गरम करें। तेल मध्यम-तेज आंच पर गरम होना चाहिए। तेल इतना होना चाहिए कि भजिए उसमें अच्छी तरह डूब सकें।

इसे भी पढ़ें: सावन में नहीं खाना है लहसुन-प्याज, तो मिर्च से ऐसे बनाएं गुजराती सात्विक भजिया

  • जब तेल गरम हो जाए, तो मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से धीरे से गरम तेल में डालें। एक बार में बहुत ज्यादा भजिए न डालें, क्योंकि इससे तेल ठंडा हो जाएगा और भजिए ठीक से नहीं पकेंगे।
  • भजियों को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें। उन्हें पलटते रहें ताकि वे दोनों तरफ से समान रूप से पकें।
  • भजियों के सुनहरा और कुरकुरा होने पर, उन्हें तेल से निकाल लें और अतिरिक्त तेल निकालने के लिए अब्जॉर्बेंट पेपर पर रखें।
  • गरमागरम फोडशीची भजी को एक सर्विंग प्लेट में सजाएं। इसे टोमैटो केचप, हरी चटनी और एक कप गरमागरम चाय के साथ परोसें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।