टमाटर छोड़िए...आलू से तैयार करें हेल्दी सूप, नोट कर लें यह रेसिपी

इस मौसम में या जब भी हल्का और पौष्टिक खाना खाने का मन हो, तो सूप एक बेहतरीन विकल्प होता है। आमतौर पर टमाटर सूप सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन अगर आप कुछ अलग और ज्यादा क्रीमी टेक्सचर वाला सूप ट्राई करना चाहते हैं, तो आलू से बना यह हेल्दी सूप जरूर आजमाएं। आलू सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि पोषण में भी भरपूर होता है और यह सूप को एक गाढ़ा और मुलायम टेक्सचर देता है।
खास बात यह है कि इसमें आपको टमाटर की जरूरत नहीं पड़ेगी, फिर भी इसका स्वाद लाजवाब होगा। यह सूप न सिर्फ पेट के लिए हल्का है बल्कि इसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करेंगे। तो चलिए, जानते हैं हेल्दी और टेस्टी आलू सूप बनाने की आसान रेसिपी-
आलू का सूप Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें आलू का सूप।
Ingredients
- आलू- 300 ग्राम
- मक्खन- 2 बड़े चम्मच
- लहसुन- 2 चम्मच
- अदरक- 2 चम्मच
- प्याज- आधा कप
- दूध- 1½ कप
- पानी- 2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- आधा कप
- हरा प्याज- 1 मुट्ठी भर
- पनीर- ¼ कप
- काली मिर्च पाउडर- एक बड़ी चुटकी
- ब्रेड का टुकड़ा- 4 नग
- चीज- 1 कप
- इटालियन मसाला- 2 चम्मच
- मिर्च के टुकड़े- 2 चम्मच
- मक्खन- 1 बड़ा चम्मच
Step
- Step 1:
एक पैन में मक्खन या जैतून का तेल गर्म करें। उसमें कटा हुआ प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- Step 2:
फिर उबले हुए आलू को छोटे टुकड़ों में काटकर पैन में डालें और 1-2 मिनट तक भूनें।
- Step 3:
अब इसमें वेजिटेबल स्टॉक या पानी डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
- Step 4:
मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- Step 5:
अब इस पेस्ट को वापस पैन में डालें, दूध मिलाएं, नमक, काली मिर्च और अजवाइन डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- Step 6:
फिर एक बाउल में निकालें, अब ऊपर से हरा धनिया डालें और सर्व करें।
आलू का सूप की विधि

- एक पैन में मक्खन या जैतून का तेल गर्म करें। उसमें कटा हुआ प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
इसे जरूर पढ़ें- वो किचन टिप्स जिससे सूप का टेस्ट होगा लाजवाब, जानें कैसे
- फिर उबले हुए आलू को छोटे टुकड़ों में काटकर पैन में डालें और 1-2 मिनट तक भूनें। अब इसमें वेजिटेबल स्टॉक या पानी डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
- मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को वापस पैन में डालें, दूध मिलाएं, नमक, काली मिर्च और अजवाइन डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
इसे जरूर पढ़ें- Winter Soup Recipes: सर्दियों में इन सूप रेसिपीज को डाइट में करें शामिल, बीमारी छू भी नहीं पाएगी
- फिर एक बाउल में निकालें, अब ऊपर से हरा धनिया डालें और सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।