herzindagi
image

Cheese Slice Recipe: इस बार बाजार से नहीं, घर पर बनाएं परफेक्ट होममेड चीज स्लाइस; जानें आसान तरीका

चीज खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए पिज्जा बनाना हो या पास्ता हम बाजार से चीज खरीदकर लाते हैं और इससे अपनी डिश का स्वाद बढ़ाते हैं। इस बार आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिससे आप घर पर ही चीज स्लाइस बनाकर अपने पैसे बचा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-01, 17:43 IST

यमी और टेस्टी फूड खाना हम सभी को पसंद होता है। वहीं खाने की डिश में चीज मिल जाए, तो टेस्ट और ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में हम कोशिश करते हैं कि बाजार से खाना मंगवाने की बजाए बाहर से सामान लेकर आएं और इसे तैयार करें, लेकिन हर बार सामान खरीदना और घर पर फिर पिज्जा, बर्गर, सेंडविच या पास्ता बनाना काफी महंगा पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सभी चीजें बिना चीज के अच्छी नहीं बनती हैं। ऐसे में आप घर पर चीज स्लाइस को बनाना ट्राई करें। इसे बनाना काफी आसान है। आइए आर्टिकल में बताते हैं किस तरह से आप घर पर चीज स्लाइस तैयार करके अपने पैसे बचा सकती हैं और टेस्टी खाना खा सकती हैं।

चीज स्लाइस बनाने के लिए सामग्री

  • फुल फैट क्रीम दूध- 500 ग्राम
  • नींबू का रस- 2 चम्मच
  • अगर अगर पाउडर- 1/4

1 - 2025-12-01T163754.689

चीज स्लाइस को घर पर बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक साफ पैन लेना है।
  • फिर इसमें दूध को डालकर उबलने के लिए छोड़ देना है।
  • आप इसके लिए फुल फैट क्रीम लेंगी, तो इससे अच्छी चीज स्लाइस बनेगी।
  • जब ये दूध अच्छे से उबल जाए तो इसमें आपको नींबू डालना है।
  • जब दूध फट जाए, तो इसे अच्छे से छान लेना है। इसमें पानी न रहे।
  • इसके बाद इसे मिक्सी में थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।
  • इसके बाद आपको इस मिश्रण को एक पैन में डालना है।
  • फिर इसमें आपको अगर अगर पाउडर को डालकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स करना है।
  • इसे ठंडा करने के लिए आपको एक प्लेट में फैलाना है।
  • जब ये अच्छे से ठंडा हो जाए, तो इसे चीज स्लाइस की शेप में कांटे।
  • इस सिंपल तरीके से आपकी चीज स्लाइस घर पर बनकर तैयार हो जाएगी। फिर आपको बाजार से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

3 - 2025-12-01T163749.504

 

इसे भी पढ़ें: मार्केट से खरीदने के बजाय घर पर बनाएं स्लाइस चीज, नोट करें रेसिपी 

चीज स्लाइस खाने का मजा दोगुना हो जाएगा। जब आप इस आर्टिकल में बताए गए तरीके से घर पर इसे बनाने का ट्राई करें। इसे बनाने के बाद आपके काफी पैसे बच जाएंगे। साथ ही आप बच्चों को घर का बना चीज स्लाइस खिला पाएंगी। इसे आप उनके ब्रेकफास्ट में बनने वाले सेंडविच में डाल सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो उनके लिए स्टार्टर में इसे ट्राई कर सकती हैं। इससे स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।