सिर्फ 15 रुपये में बनाएं पेरी पेरी सॉस, स्वाद ऐसा मार्केट में कहीं नहीं मिलेगा

पेरी-पेरी सॉस दक्षिण अफ्रीका में बहुत ही खाई जाती है। इसका स्वाद बहुत ही मसालेदार होता है। इसलिए इसे पेरी-पेरी सॉस के नाम से जाना जाता है। यह सॉस आमतौर पर चिकन, मांस सब्जियों के साथ सर्व किया जाता है। पेरी-पेरी सॉस की खासियत यही है कि इसका मसालेदार और तीखा स्वाद है, जो हर स्नैक्स को स्वादिष्ट बनाता है।
बता दें इसे बहुत ही खास तरीके से तैयार किया जाता है। इसमें पेरी पेरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। इससे इसका स्वाद बहुत ही खास हो जाता है, लेकिन यह मिर्च हर जगह नहीं मिलती। इसलिए इसे अलग-अलग तरीके से तैयार किया जाता है।
अगर आप भी इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो जरूरी नहीं आपको पेरी पेरी मिर्च की ही जरूरत हो।
पेरी पेरी सॉस Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें पेरी पेरी सॉस।
Ingredients
- पेरी पेरी मिर्च-1 कप
- लहसुन कलियां- आधा कप
- अदरक का पेस्ट- 1/4 कप
- टोमेटो सॉस- 2 बड़े चम्मच
- नींबू का रस- 1/4 कप
- चीनी- 1 बड़ा चम्मच
- जैतून का तेल- 1/4 कप
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
Step
- Step 1:
पेरी-पेरी मिर्च या मिर्च को धोकर साफ करें और उनके बीज निकाल दें।
- Step 2:
फिर पेरी-पेरी मिर्च, लहसुन, अदरक, नींबू का रस और सभी सामग्रियों को डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें।
- Step 3:
दूसरी तरफ एक पैन में सॉस को हल्की आंच पर गर्म करें। फिर सॉस को ठंडा करने के लिए एक तरफ रख दें।
- Step 4:
बस आपकी सॉस बनकर तैयार है, जिसे स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं।
आप नॉर्मल मिर्च से भी इसे तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
पेरी पेरी सॉस की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर पेरी पेरी मिर्च या मिर्च को धोकर साफ करें और उनके बीज निकाल दें।
इसे जरूर पढ़ें- पेरी पेरी आलू के चिप्स आपको बना देंगे दीवाना, जान लें यह आसान रेसिपी
- फिर लहसुन की कलियों को छीलकर साफ करें और अदरक को छीलकर पेस्ट बना लें। अब एक ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में पेरी-पेरी मिर्च, लहसुन, अदरक, नींबू का रस, जैतून का तेल, टोमेटो पेस्ट, चीनी, नमक, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और स्मूथ पेस्ट बना लें।
- दूसरी तरफ एक पैन में सॉस को हल्की आंच पर गर्म करें और 5-7 मिनट तक पकाएं, जब तक कि सॉस गाढ़ा न हो जाए। फिर सॉस को ठंडा करने के लिए एक तरफ रख दें।
- बस आपकी सॉस बनकर तैयार है, जिसे स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं। वहीं, अगर सॉस को अधिक तीखा चाहते हैं, तो आप अधिक पेरी-पेरी मिर्च या लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर सकते है।
इसे जरूर पढ़ें- चाय के साथ तैयार करें ये स्पेशल पेरी-पेरी स्नैक्स
- साथ ही, स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें सभी सामग्रियों को भूनकर डालें। यकीनन इससे इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा और आपको मजा आ जाएगा।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।