पेरी पेरी आलू के चिप्स आपको बना देंगे दीवाना, जान लें यह आसान रेसिपी

चाय पर दोस्तों के साथ मस्ती चल रही हो और साथ में पेरी-पेरी चिप्स हो....तो मजा ही आ जाता है। वैसे तो चिप्स हर मौके को और खास बना देते हैं। इसकी खासियत यही है कि इन्हें बनाने के लिए आपको महंगे या मुश्किल से मिलने वाले सामान की जरूरत नहीं होती।
सिर्फ कुछ बुनियादी सामग्री और थोड़ी-सी मेहनत से आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं। बाहर के तले हुए और प्रिजर्वेटिव्स वाले चिप्स की जगह घर पर बने यह चिप्स स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होते हैं। पेरी पेरी मसाले का यूनीक स्वाद चिप्स को एक नया फ्लेवर देता है।
पेरी पेरी चिप्स Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें पेरी पेरी चिप्स।
Ingredients
- आलू- 4
- कॉर्न फ्लोर- 2 बड़े चम्मच
- तेल- तलने के लिए
- पानी-चिप्स भिगोने के लिए
- पेरी पेरी मसाला- 3 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- आधा छोटा चम्मच
- सूखा ओरेगानो- 1 छोटा चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर आलुओं को अच्छी तरह धो लें।
- Step 2:
कटे हुए आलू को ठंडे पानी में डालें। इससे आलू से स्टार्च निकल जाएगा और चिप्स फ्राई करते समय चिपकेंगे नहीं।
- Step 3:
इससे आलू पर लगा पानी को हटाने के लिए हल्के हाथ से दबाएं। चिप्स को पूरी तरह सूखने दें।
- Step 4:
आलू के स्लाइस को एक बड़े बर्तन में डालें। इसमें कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा नमक मिलाकर हल्के हाथों से मिक्स करें।
- Step 5:
तले हुए चिप्स को एक पेपर टॉवल पर निकालें, ताकि ज्यादा तेल निकल जाए। एक बाउल में तले हुए चिप्स डालें।
- Step 6:
ऊपर से पेरी पेरी मसाला छिड़कें और चिप्स को अच्छी तरह से टॉस करें, ताकि मसाला हर चिप्स पर अच्छी तरह लग जाए।
यह मसाला हल्की मिठास, तीखेपन और खुशबूदार मसालों का एक ऐसा मिश्रण है जो हर किसी को अपना दीवाना बना देता है। इसे आप अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा तीखा बना सकते हैं। इस रेसिपी में आप आलू के पेरी पेरी चिप्स बनाना सिखाएंगे, जिसे कुछ ही मिनट में बहुत ही आसानी से तैयार किया जा सकता है।
पेरी पेरी चिप्स की विधि

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर आलुओं को अच्छी तरह धो लें। फिर उन्हें पतले गोल स्लाइस में काट लें। स्लाइस पतले होंगे, तो चिप्स ज्यादा कुरकुरे बनेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- इस ट्रिक से बनाएं आलू के चिप्स, बिल्कुल बाज़ार जैसा आएगा स्वाद
- कटे हुए आलू को ठंडे पानी में डालें। इससे आलू से स्टार्च निकल जाएगा और चिप्स फ्राई करते समय चिपकेंगे नहीं। आप इसे लगभग 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें।
- आलू के स्लाइस को एक बड़े बर्तन में डालें। इसमें कॉर्न फ्लोर और थोड़ा-सा नमक मिलाकर हल्के हाथों से मिक्स करें। यह चिप्स को कुरकुरे बनाएगा।
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें। फिर तेल को हल्की आंच पर गर्म होना चाहिए। अगर तेल बहुत ज्यादा गर्म होगा तो चिप्स जल्दी जल सकते हैं। आलू के स्लाइस को बैच में डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
इसे जरूर पढ़ें- जिन आलू के चिप्स के बिना है आपकी पार्टी अधूरी, क्या पता है उसकी दिलचस्प कहानी?
- तले हुए चिप्स को एक पेपर टॉवल पर निकालें, ताकि ज्यादा तेल निकल जाए। एक बाउल में तले हुए चिप्स डालें। ऊपर से पेरी पेरी मसाला छिड़कें और चिप्स को अच्छी तरह से टॉस करें, ताकि मसाला हर चिप्स पर अच्छी तरह लग जाए।
- अगर आपको मसाला ज्यादा पसंद है, तो ज्यादा पेरी पेरी मसाला इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो आप घर पर भी पेरी पेरी मसाला तैयार कर सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।