मुहर्रम के दिन बना रही हैं हलीम? जानिए इसे लजीज और परंपरागत बनाने के खास टिप्स

अगर आप भी मुहर्रम के मौके पर घर पर हलीम बना रही हैं, तो कुछ खास देसी टिप्स अपनाकर आप लजीज बना सकती हैं। इन टिप्स की मदद से आप हलीम में पुरानी दिल्ली या हैदराबादी स्वाद भी ला सकती हैं।
image

How Is Haleem Prepared:मुहर्रम का पूरा महीना इबादत, सब्र और कुर्बानी का होता है। इस दौरान इमाम हुसैन की शहादत को याद कर 10वीं तारीख को तरह-तरह के व्यंजन बनाकर गरीबों में बांटे जाते हैं। वैसे तो आप कोई भी व्यंजन बना सकती हैं, लेकिन इस दिन हलीम बनाना एक परंपरा बन गई है। हर शिया मुसलमान के घर कुछ बने या न बने, लेकिन हलीम जरूर बनता है।

बता दें हलीम जिसे दलीम के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा पारंपरिक व्यंजन है जो गेहूं, दालों, मांस और मसालों से मिलकर तैयार होता है। इसे हल्की आंच पर घंटों तक पकाया जाता है, ताकि स्वाद और टेक्सचर अच्छा आए। अगर ऐसा नहीं किया जाता, तो वैसा स्वाद नहीं आ पाता जैसा आना चाहिए।

अगर आप भी मुहर्रम के मौके पर घर पर हलीम बना रही हैं, तो कुछ खास देसी टिप्स अपनाकर आप भी लजीज बना सकती हैं। इन टिप्स की मदद से आप भी हलीम में पुरानी दिल्ली या हैदराबादी स्वाद भी ला सकती हैं, जिसकी यकीनन सब तारीफ करेंगे।

हलीम बनाने के खास टिप्स

  • हलीम बनाने के लिए गेहूं के साथ पंचमेल दाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कुछ लोग धुली हुई दाल डालते हैं, लेकिन आप छिलके वाली दाल का इस्तेमाल करें जैसे- मूंग या उड़द।

How is haleem prepared

  • आप चने या मसूर की दाल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे हलीम का स्वाद बहुत ही अच्छा आएगा और जल्दी पक भी जाएगा, लेकिन आपको उन्हें अलग से पकाना होगा।
  • हलीम को पकाने के एक दिन पहले रात में भिगोना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी, तो हलीम का स्वाद अच्छा नहीं आएगा और देर में भी पकेगा।
  • आप इसमें बीफ का इस्तेमाल करें, मटन या चिकन से स्वाद पारंपरिक नहीं आएगा। बेहतर होगा कि आप बीफ को पहले अलग पका लें और मैश करके हलीम में इस्तेमाल करें।
  • गोश्त को पकाने से पहले अच्छी तरह से धो लें और पकाने के लिए हांडी का इस्तेमाल करें। इसमें स्वाद बहुत ही अच्छा आएगा और पीस हाथ से रगड़ने पर रेशे की तरह निकलेंगे।
  • हलीम को अलग कुकर में डालकर हल्की आंच पर पकाएं। पकाने के लिए आप 3 घंटे का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह जितनी देर पकता है इसका स्वाद उतना ही अच्छा आएगा।
  • हलीम बनाने के बाद ऊपर से देसी घी का तड़का लगाएं। घी के साथ आप अदरक और प्याज का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, हलीम में आप साबुत गरम मसाले का इस्तेमाल करें।

सर्व करने के लिए अपनाएं पारंपरिक तरीका

हलीम को सर्व करने का भी एक तरीका होता है। हलीम को सादा सर्व किया जाता है, जिसके साथ नींबू, फ्राई किया हुआ प्याज, हरा धनिया और चाट मसाला रखा जाता है। इसे चम्मच से खाते हैं, कुछ लोग कच्ची प्याज ऊपर से डालकर खाना पसंद करते हैं। आप मेहमान की पसंद के हिसाब से हलीम सर्व कर सकती हैं।

How to make Haleem at home (2)

स्टोर करने के लिए हांडी का इस्तेमाल करें

वैसे तो हलीम को हांडी में ही पकाया जाता है, लेकिन आपके पास इतना बढ़ा बर्तन नहीं है तो सिर्फ सर्व करने के लिए हांडी या मिट्टी की कटोरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप हलीम को हांडी या लकड़ी के बर्तन में डालकर भी स्टोर करके रख सकती हैं।

What are the spices in haleem

जब आप घर पर हलीम बनाती हैं, तो उसमें केवल स्वाद नहीं बल्कि नियत, नियाज और नफ्स की भी झलक होती है। इन परंपरागत टिप्स को अपनाकर आप हर बार एक यादगार और जायकेदार हलीम बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-क्या है हलीम जिसे मुस्लिम घरों में बड़े चाव से बनाया जाता है

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP