मार्केट जैसे खस्ता गुड़ पारे बनाने की आसान रेसिपी

वैसे तो सर्दियों में गुड़ का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन हमारे देश में खाने के बाद आमतौर पर गुड़ खाया जाता है। स्वाद के साथ-साथ इसमें सेहत के कई राज छुपे होते हैं। जी हां, गुड़ आपकी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यही वजह है कि गुड़ पूरे साल मिलता है और अलग-अलग तरह से व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है।
आपने यकीनन गुड़े के कई तरह के व्यंजन खाए होंगे, लेकिन आज हम आपके लिए गुड़ पारे की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप स्नैक्स के तौर पर अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। अगर आप सोच रही हैं कि कहीं इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय और मेहनत न लगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगेगा। बस आपको यह रेसिपी फॉलो करनी होगी।
खस्ता गुड़ पारे Recipe Card
स्नैक्स में खस्ता गुड़ पारे बनाने के टिप्स
Ingredients
- 1 कप- सूजी
- आधा कप- चावल का आटा
- चुटकी भर- नमक
- आधा कप- घी
- 1 कप- ब्रेड क्रब्स
- 1 चम्मच- चीनी
- आधा कप- पानी
- आवश्यकतानुसार- तेल (तलने के लिए)
- 1 कप- गुड़
- आधा कप- पानी
- 1 चम्मच- सौंफ
- 1 चम्मच- बेकिंग सोडा
Step
- Step 1:
एक बाउल में सूजी, चावल का आटा छान लें। आप चाहें तो मक्के का आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Step 2:
आटे को अच्छी तरह से मिलाने के बाद चुटकी भर नमक डालें और सख्त आटा गूंथ लें।
- Step 3:
अब आटे को चॉपिंग बोर्ड पर फैला लें और चाकू की मदद से 1-1 इंच के टुकड़ो में काट लें।
- Step 4:
फिर गैस पर एक कढ़ाही रखें और तेल डालकर क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।
- Step 5:
जब सारे पारे फ्राई हो जाए तो एक प्लेट में निकाल लें और गुड़ की चाशनी तैयार कर लें।
- Step 6:
जब चाशनी हल्की-सी गाढ़ी होने लगे तब इसमें पहले से फ्राई किए हुए गुड़ पारे डालकर मिक्स कर लें।
- Step 7:
जब गुड़ पारे ठंडे हो जाएं तो एक डिब्बे में स्टोर करें और चाय के साथ सर्व करें। आप चाशनी में सौंफ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
बनाने का तरीका
- गुड़ पारे बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें और एक बाउल में सूजी, चावल का आटा छान लें। आप चाहें तो मक्के का आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आटे को अच्छी तरह से मिलाने के बाद चुटकी भर नमक डालें और दूसरे बाउल में चीनी और पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इस पानी की मदद से आटे गूंथ लें। (नमक पारे बनाने की विधि)
इसे ज़रूर पढ़ें- गुड़ की मदद से बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन, करेंगे सभी पसंद
- आटा गूंथने के लिए हल्के हाथों का इस्तेमाल करें और थोड़ा सख्त आटा तैयार करें। जब आटा गूंथ जाए तो इसे पद्रंह मिनट के लिए ढककर सेट होने के लिए रख दें।
- अब आटे को चॉपिंग बोर्ड पर फैला लें और एक लोई को लेकर बेलन की सहायता से आधा इंच की मोटाई में पूरी जैसा बेल लें। इस बेली हुई पूरी को चाकू की मदद से 1-1 इंच के टुकड़ो में काट लें।
- फिर गैस पर एक कढ़ाही रखें और तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल से धुआं निकलने लगे तो एक-एक करके आटे के पारे डालें और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।
- जब सारे पारे फ्राई हो जाएं तो एक प्लेट में निकाल लें और गुड़ की चाशनी तैयार कर लें। इसके लिए एक पैन में पानी और गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े डालें और हल्की आंच पर गाढ़ा होने तक पका लें।
- गुड़ अच्छी तरह से मेल्ट हो जाए तो चाशनी को हल्का सा गाढ़ी होने दें। जब चाशनी गाढ़ी होने लगे तो इसमें पहले से फ्राई किए हुए गुड़ पारे डालकर कलछी से चलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर मीठे में आसानी से बनाएं गुड़ से बनी गोवन नेवरी, जानें आसान विधि
- लगातार चलाते हुए गुड़ के पारे पका लें और जब गुड़ अच्छी तरह से मेल्ट होने लगे तो गैस बंद कर दें। अब तमाम गुड़ के पारे को एक प्लेट में निकालें और ठंडा होने दें।
- जब गुड़ पारे ठंडे हो जाएं तो एक डिब्बे में स्टोर करें और चाय के साथ सर्व करें। आप चाशनी में सौंफ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। (ओट्स नमकपारा बनाने की आसान रेसिपी)
Image Credit-(@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।