क्या आपको पता है गुड़ का दीया जलाने से क्या होता है?

क्या आपने कभी पूजा-पाठ के दौरान गुड़ का दीया जलाया है। घी के दीपक के अलावा, गुड़ का दीया जलाने से भी का लाभ मिलते हैं और सूर्य देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
what happens if we light gud ka diya

ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में अलग-अलग प्रकार के दीये जलाने का विशेष महत्व है। इन्हीं दीयों में से एक है गुड़ का दीया। गुड़ को सूर्य और बृहस्पति ग्रह से संबंधित माना जाता है। यही कारण है कि गुड़ का प्रयोग कई तरह की पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों में किया जाता है। इसी कड़ी में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अगर रोजाना या विशेष पर्व एवं त्यौहारों पर गुड़ का दीया जलाया जाए तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं।

गुड़ का दीया जलाने के लाभ

गुड़ का संबंध सूर्य से है। कुंडली में कमजोर सूर्य व्यक्ति को आत्मविश्वास की कमी, सम्मान की हानि और सरकारी कार्यों में बाधाएं देता है। गुड़ का दीया जलाने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है जिससे व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। गुड़ का दीया घर और उसके आस-पास से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक होता है।

gud ka diya jalane se kya hota hai

इसकी मधुर सुगंध और सकारात्मक ऊर्जा वातावरण को शुद्ध करती है, जिससे घर में सुख-शांति और सकारात्मकता का संचार होता है। गुड़ का दीया जलाने से घर में धन और समृद्धि आती है। यह माना जाता है कि इसकी ऊर्जा धन आगमन के नए रास्ते खोलती है और व्यापार में उन्नति दिलाती है। ज्योतिष में गुड़ का संबंध रोगों और शारीरिक कष्टों से भी माना जाता है।

यह भी पढ़ें:घर के टॉयलेट में कौन सा दीया जलाने से हो सकता है धन लाभ?

गुड़ का दीया जलाने से शारीरिक कष्टों से राहत मिलती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है, जिन्हें पाचन संबंधी समस्याएं या ऊर्जा की कमी महसूस होती है। गुड़ का दीया विशेष रूप से शुक्रवार को जलाने से प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। यह संबंधों में मिठास घोलता है और आपसी समझ को बढ़ाता है।

गुड़ का दीया नियमित रूप से जलाने से मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त होती है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है और मन को एकाग्र करता है। गुड़ को बृहस्पति ग्रह का भी प्रतीक माना जाता है। बृहस्पति ज्ञान, धन, विवाह और संतान का कारक है। गुड़ का दीया जलाने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं, जिससे व्यक्ति को शिक्षा, करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें:पीपल के पेड़ पर किस दिन और समय दीपक नहीं जलाना चाहिए?

अविवाहितों के लिए विवाह के योग बनते हैं और संतान प्राप्ति में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। गुड़ का दीया विशेष रूप से रविवार और गुरुवार को जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे पूजा-पाठ के दौरान या शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर भी रखा जा सकता है। एक दीपक लें, फिर दीपक में गुड़ रखें, इसके बाद गुड़ के ऊपर या तो कपूर रखें या फिर घी डालें, आखिर में माचिस से दीया जलाएं।

gud ka diya jalane ka mahatva

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • वास्तु अनुसार, घर में गुड़ कहां रखना चाहिए? 

    वास्तु अनुसार, घर में गुड़ हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए।  
  • गुड़ का दान करने से क्या होता है? 

    गुड़ का दान करने से भाग्य का साथ मिलता है और सूर्य कुंडली में मजबूत होते हैं।