मैदा नहीं सूजी से भी बनाए जा सकते हैं नमक पारे, जानें आसान रेसिपी

नमक पारे शायद उन स्नैक्स में से एक हैं जिन्हें लगभग सभी पसंद करते हैं। होली हो या दिवाली घरों में नमक पारे जरूर बनते हैं। पॉप कॉर्न छोड़िए नमक पारे खाकर कभी आपने टाइम पास किया है? ये एक ऐसा स्नैक है जिसे खाकर नॉस्टेल्जिया वाली फीलिंग भी आ जाती है। अब मेरे जैसे लोग जो घर से बाहर रहते हैं उनके लिए तो ये नॉस्टेल्जिया जैसे हाल ही हुआ ना। नमक पारे मैदे से बनते हैं ये तो हमें पता ही था। पर अगर आपको इसका थोड़ा हेल्दी ऑप्शन लेना है तो? आपको शायद इस बारे में पता ना हो, लेकिन नमक पारे सूजी की मदद से भी बनाए जा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको सूजी के नमक पारे बनाने वाली आसान सी रेसिपी के बारे में बताते हैं।
सूजी के नमक पारे Recipe Card
इस रेसिपी में आप घी की जगह तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। ये आपके ऊपर है कि आपको इसे कैसे कस्टमाइज करना है।
Ingredients
- 1 कप सूजी
- जरूरत अनुसार घी
- 1 छोटा चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स
- 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
- आटा गूंथने के लिए पानी
Step
- Step 1:
सबसे पहले सूजी के साथ मिक्स्ड हर्ब्स, नमक और चिली फ्लेक्स मिक्स करें।
- Step 2:
इसके बाद इसमें घी डालकर हाथों से अच्छे से मिक्स करें ताकि कोई गुठली ना बन जाए।
- Step 3:
इसके बाद पानी से आटा गूंथ लें और इसे 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें।
- Step 4:
इसके बाद आप इसे दोबारा से गूंथ लें और फिर नमक पारे के लिए जिस तरह से रोटी बेली जाती है उस तरह से बेल लें।
- Step 5:
इन्हें अपनी पसंद के शेप में काटें।
- Step 6:
मीडियम हाई तेल में फ्राई करें और नमक मिर्च या चाट मसाले के साथ सर्व कर लें। ये रेसिपी आपको कैसी लगी ये हमें आर्टिकल के अंत में दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
बनाने का तरीका
- 1 कप सूजी का ही इस्तेमाल करके कुरकुरे नमक पारे बनाए जा सकते हैं। कुछ लोग इसमें घी का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ तेल का ऐसे में आपको अगर मोयन के लिए तेल चाहिए तो वो भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- ये नॉर्मल मैदे के नमक पारे की तुलना में ज्यादा लाइट होते हैं और हेल्दी भी।
- सबसे पहले आप 1 कप फाइन सूजी के साथ कुछ मिक्स्ड हर्ब्स जैसे ऑरिगेनो आदि मिलाएं।
- इसके साथ आप चिली फ्लेक्स, थोड़ा सा नमक और 1 चम्मच देसी घी डालकर सूजी को अच्छे से मिक्स कर लें। इसमें कोई भी लंप नहीं होने चाहिए इस तरह से इसे मिक्स करें।
- अब इसमें पानी मिलाकर इसे अच्छे से गूंथकर कम से कम 15-20 मिनट के ढक कर रख दें ताकि ये अच्छे से फूल जाए।
- अब इसे एक बार फिर से थोड़ा सा गूंथें और फिर रोटी से बड़ी साइज की लोई बना लें।
- इस लोई को थोड़ा सा मोटा बेलें जैसे नमक पारे बनाते समय आप नॉर्मली बेलती हैं।
- इसके बाद आप इसे अपने मनपसंद शेप में काट लें और फिर इन्हें सावधानी से अलग कर लें।
- अब इसे मीडियम हाई तेल से तल लें। बस आपके नमक पारे तैयार हैं।
- आप चाहें तो इसके ऊपर थोड़ा सा नमक मिर्च और मसाला डालकर खाएं या फिर इसे ऐसे ही खाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।