करवा चौथ की सरगी के लिए ऐसे बनाएं फटाफट स्वादिष्ट सेवइं, ये रही आसान रेसिपी और टिप्स

Easy Recipe to Make Sewai: पति की लंबी उम्र का प्रतीक करवा चौथ का पर्व इस साल 10 अक्टूबर को है। इस दिन की शुरुआत सुबह 4 बजे सास के द्वारा दी गई सरगी से होता है। सरगी में अलग-अलग तरह के पकवान शामिल होते हैं, जिसमें मिष्ठान में मीठी सेवई खास होती है। सरगी न केवल एक खाने की चीज बल्कि सास का प्यार और आशीर्वाद होती है। सरगी या सेवई खाने के बाद महिलाएं पूरा दिन निर्जला उपवास रखती हैं और रात में चांद देखकर पूजा-अर्चना कर व्रत खोलती हैं। सूर्योदय से पहले खाई जाने वाली सरगी पूरा दिन बॉडी को एनर्जी भरा रखती है। सरगी की थाली में सेवई या फेनी का होना अनिवार्य माना जाता है। इसे न केवल बनाना आसान होता है बल्कि स्वाद भी लाजवाब हो। खासकर अगर आपको मीठा पसंद हो, तो इसे खाकर दिल ही खुश हो जाता है। अगर आप इस खास मौके पर सेवई की आसान रेसिपी खोज रही हैं, तो इस लेख में आज हम आपको कम समय में बनने वाली सेवई रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
मीठी सेवई रेसिपी Recipe Card
मीठी सेवई बनाने की रेसिपी
Ingredients
- तली भुनी हुई सेवई-1 कप (लगभग 100 ग्राम)
- फुल क्रीम
- दूध- 1 लीटर
- चीनी-1/2 से 3/4 कप (स्वादानुसार)
- घी-2 बड़े चम्मच
- कटे हुए मेवे (ड्राई फ्रूट्स)- 1/4 कप
- किशमिश- 1 बड़ा चम्मच
- हरी इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- केसर के धागे (ऑप्शनल)-4-5
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में 1 चम्मच घी गरम करें। इसके बाद इसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- Step 2:
इसके बाद उसी पैन में बचा हुआ 1 चम्मच घी डालें। अगर आपकी सेवई भुनी हुई नहीं है, तो उसे डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट के लिए हल्का गुलाबी होने तक भून लें।
- Step 3:
फिर भुनी हुई सेवई में दूध डालकर फ्लेम को तेज कर दें।
- Step 4:
दूध में उबाल आने के बाद लो को कम कर दें और 5-7 मिनट तक और पकने दें।
- Step 5:
दूध को बीच-बीच में चलाते-चलाते रहे ताकि पैन के तली में न लगे।
- Step 6:
जब सेवई अच्छी तरह से नरम हो जाए और दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें चीनी और भुने हुए मेवे अच्छे से मिलाएं।
- Step 7:
चीनी घुलने तक 2-3 मिनट और पकाएं और सर्व करें।
स्वादिष्ट मीठी सेवई बनाने की विधि
सेवई की खीर या मीठी सेवई को फुल क्रीम दूध, ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स, केसर और इलायची के साथ बनाया जाता है। दूध और मेवों से मिलने वाले प्रोटीन और वसा दिनभर की ऊर्जा की जरूरत को पूरा करने में मदद करती है, जबकि सेवई कार्बोहाइड्रेट देती है। इसे थोड़ा गाढ़ा और मलाईदार बना सकती हैं। इसके लिए आपको मलाई की जरूरत पड़ेगी।
- सबसे पहले एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में 1 चम्मच घी गरम करें। इसके बाद इसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- फिर किशमिश डालकर हल्का सा भूनें। अब मेवों को पैन से निकालकर अलग रखें।
- इसके बाद उसी पैन में बचा हुआ 1 चम्मच घी डालें। अगर आपकी सेवई भुनी हुई नहीं है, तो उसे डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट के लिए हल्का गुलाबी होने तक भून लें।
- फिर भुनी हुई सेवई में दूध डालकर फ्लेम को तेज कर दें।
- दूध में उबाल आने के बाद लो को कम कर दें और 5-7 मिनट तक और पकने दें।
- दूध को बीच-बीच में चलाते-चलाते रहे ताकि पैन के तली में न लगे।
- जब सेवई अच्छी तरह से नरम हो जाए और दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें चीनी और भुने हुए मेवे अच्छे से मिलाएं।
- चीनी घुलने तक 2-3 मिनट और पकाएं और सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- करवा चौथ के डिनर में जरूर शामिल करें ये स्वादिष्ट डेजर्ट
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।