Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

घर पर झटपट खस्‍ता ओट्स नमकपारा बनाएं, जानिए आसान रेसिपी

आज हम आपको ओट्स से बने नमकपारे की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो हेल्‍दी होने के साथ-साथ टेस्‍टी और क्रिस्‍पी लगते हैं।
Updated:- 2020-01-04, 10:53 IST
oats namak pare recipe main

स्नैक्स में नमकपारा सभी को बेहद पसंद होते है और नमकपारे का स्वाद हर कोई लेना चाहता है। अभी तक आपने मैदे के नमकपारे खाएं होंगे, जो खाने में तो बहुत टेस्‍टी लगते हैं लेकिन ज्‍यादा नमकपारे हेल्‍थ के लिए अच्‍छा नहीं क्‍योंकि मैदा आपकी हेल्‍थ को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्‍योंकि आज हम आपको ओट्स से बने नमकपारे की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो न केवल हेल्‍दी होते हैं बल्कि खाने में मैदे के नमकपारे से भी ज्‍यादा टेस्‍टी और क्रिस्‍पी लगते हैं। और सबसे अच्‍छी बात इन नमकपारे को स्टोर करके कई दिनों तक रखकर खाया जा सकता हैं। और इसे घर में बनाना बेहद ही आसान है। तो देर किस बात की आइए हमारे साथ इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानें। 

खस्‍ता ओट्स नमकपारा Recipe Card

हेल्‍दी, टेस्‍टी और खस्‍ता नमकपारे की रेसिपी जानिए

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 500
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • आटा- 30 ग्राम
  • ओट्स पाउडर- 20 ग्राम
  • रिफाइंड ऑयल-5 मिली
  • पानी- आवश्यकतानुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • अजवाइन- थोड़ी सी

Step

  1. Step 1:

    ओट्स नमकपारे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में भुना हुआ ओट्स पाउडर और आटे को अच्‍छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसमें ऑयल, नमक और अजवाइन मिला लें। फिर इसमें पानी मिलाकर मिक्‍सचर को अच्‍छी तरह से गूंथ लें।

  2. Step 2:

    कुछ देर के लिए आटे को ऐसे ही छोड़ दें फिर गुंथे हुए आटे की लोई का रोल बनाकर उसे फ्लैट कर लें। इसके बाद इसको नमकपारे के आकार में काट लें। आप चाहे तो अपनी पसंद के किसी भी आकार में इसे काट सकती हैं।

  3. Step 3:

    फिर बेकिंग ट्रे को हल्‍का सा चिकना करें और कटे हुए पीस को इसमें रख लें। ट्रे को इसलिए ग्रीस करना है ताकि काटे हुए नमकपारे चिपके नहीं। इसके बाद इनको 5-10 मिनट तक भून लें। आपके टेस्‍टी, क्रिस्‍पी और हेल्‍दी नमकपारा तैयार है। ठंडा होने के बाद इसे आप स्‍टोर करके भी रख सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।