पहाड़ी ककड़ी का रायता बनाएं और अपने खाने का स्वाद बढ़ाएं

बरसात में पहाड़ों पर जाना ठीक नहीं है, तो ऐसे में स्वादिष्ट व्यंजनों से घर को पहाड़ी माहौल दिया जा सकता है। जी हां, आप पहाड़ी ककड़ी का रायता बनाकर पराठे या पुलाव के साथ सर्व कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं आसान रेसिपी क्या है।

 
how to make pahadi kakdi raita in hindi

उत्तराखंड की वादियों के साथ-साथ यहां का खाना भी काफी मशहूर है। क्या आपने कभी पहाड़ की सबसे फेमस ककड़ी के रायते का स्वाद चखा है? ककड़ी का नाम सुनकर लग रहा होगा कि इसके स्वाद में ऐसा क्या है, जिसे चखा जाए..यह तो हमारे यहां भी बनाया जाता है। पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पहाड़ी ककड़ी का स्वाद, मैदानी इलाकों में मिलने वाली ककड़ी से बिल्कुल अलग होता है।

यह ककड़ी खीरे की तरह मोटी होती है और बीज भी बड़े होते हैं। इसलिए पहाड़ के हर घर में इसका रायता भी बनाया जाता है। यह रायता खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। क्या आप भी जानना चाहते हैं इसकी रेसिपी, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

विधि

Pahadi kakdi raita recipe

  • सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर ककड़ी को धोकर कद्दूकस कर लें। बता दें कि पहाड़ी ककड़ी का स्वाद नॉर्मल ककड़ी से बिल्कुल अलग होता है, जिसके बीज भी बहुत बड़े होते हैं।
  • इधर एक बाउल में दही डालें और अच्छी तरह से फेंट लें। फिर कटी हुई हरी मिर्च (हरी मिर्च को लंबे समय तक स्टोर करने के ट्रिक्स), आधा चम्मच काला नमक और 1 चम्मच पीसी राई डालकर मिलाएं।
  • फिर हरा नमक और कद्दूकस की हुई ककड़ी डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अगर आप चाहें तो इसमें घी या तेल से तड़का लगा सकती हैं।
  • तड़का लगाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। फिर सरसों के बीज डालें और लहसुन की कलियों को डालकर तड़का लगाकर रायते में डाल दें।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

पहाड़ी ककड़ी का रायता Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें पहाड़ी ककड़ी का रायता।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :15 min
  • Preparation Time : 5 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Others
  • Calories: 125
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • दही- 250 ग्राम
  • पहाड़ी ककड़ी- 2
  • राई- 1 चम्मच  (पीसी हुई)
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच
  • पहाड़ी हरा नमक- स्वादानुसार
  • हींग- आधा चम्मच
  • सरसों का तेल- 1 चम्मच
  •  हरी मिर्च- 2 (कटी हुई)
  •  लहसुन की कलियां- 5

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर ककड़ी को धोकर कद्दूकस कर लें।

  • Step 2 :

    इधर एक बाउल में दही डालें और सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।

  • Step 3 :

    फिर हरा नमक और कद्दूकस की हुई ककड़ी डालें।

  • Step 4 :

    एक पैन में तेल और सरसों के बीज डालें। इसके बाद, लहसुन डालकर तड़का लगाएं।

  • Step 5 :

    खुशबू के लिए पुदीने के पत्ते इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • Step 6 :

    यकीनन इसका स्वाद ऐसा है कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे।