Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

सावन में शिवजी को लगाएं नचनी बर्फी का भोग, भोलेनाथ हो जाएंगे खुश

अगर इस सावन भगवान शिवजी को करना चाहती हैं खुश तो चढ़ाएं नचनी बर्फी का भोग। यह अन्य मिठाईयों से अलग है और इसमें काफी मात्रा में पोषक-तत्व होते हैं। 
Updated:- 2018-10-31, 18:37 IST
nachani burfi for shiv bhagwanji main

सावन अब कुछ ही दिन में शुरू होने वाले हैं। हिंदु धर्म में इसे एक पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में चार से पांच सोमवार पड़ते हैं जो हर कुंवारी से लेकर विवाहित महिलाएं तक करती हैं। इसमें पूरे दिन अन्न नहीं खाया जाता है और रात को भगवान शिवजी को किसी मीठी चीज का भोग लगाकर व्रत खोला जाता है। कई लोग इस दिन साबुदाने की खीर खाते हैं। लेकिन साबुदाने को लेकर अलग-अलग तरह के मिथ हैं। इसलिए अच्छा है कि इन मिथ में ना पड़ें और इस बार भगवान शिवजी को खुश करने के लिए नचनी बर्फी का भोग लगाएं। 

रागी के आटे से बनी यह बर्फी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। यह एक वेज इंडियन डिश बै जो शुभ मौकों पर बनाया जाता है। 

ऑब्जेक्टिव्स

  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • कैलोरी : 150-200

nachani burfi for shiv bhagwanji inside

जरूरी चीजें

  • आधा कप रागी का आटा
  • 1 कप गुड़
  • आधा कप खोया
  • 3 बड़ा चम्मच घी
  • 2 बड़ा चम्मच मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता)
  • 4 बड़ा चम्मच पीनट बटर
  • चॉकलेट सेवैंया, गार्निशिंग के लिए
  • बादाम की कतरन, गार्निशिंग के लिए

nachani burfi for shiv bhagwanji inside

इस तरह से बनाएं

  • सबसे पहले एक पैन को मीडियम आंच पर रखें और फिर उसमें घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें मेवे डालकर एक मिनट तक भून लें।
  • फिर इसमें रागी आटा डालें और उसे ब्राउन होने तक भूनें। 
  • अब इसमें गुड़ डालें और उसे तब तक चलाएं जब तक यह पिघल ना जाए। 
  • जब सारी चीजें पूरी तरह से मिल जाए तो उसमें खोया और पीनट बटर डालकर कुछ देर के लिए पकाएं। 
  • अब गैस बंद कर दें और पके हुए मिश्रण को एक प्लेट में निकालें। इसे ठंडा होने के लिए 10 मिनट तक फ्रिज में रख दें। 
  • फ्रिज से निकालने के बाद उस पर बादाम व चॉकलेट सेवैंयों को बर्फी पर ऊपर से गर्निश कर डाल दें। 

 

अब इसे मनचाहे आकारा में काटकर भगवान शिवजी को भोग लगाएं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।