
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व माना गया है। साल भर में कुल 24 एकादशियां आती हैं और हर एक एकादशी का अपना अलग धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। इन सभी एकादशियों में देवउठनी एकादशी को सबसे बड़ा माना गया है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु जब चातुर्मास के दौरान क्षीरसागर में विश्राम करते हैं, उस समय कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश या मुंडन आदि नहीं किए जाते। लेकिन देवउठनी एकादशी के दिन से सारे शुभ काम शुरू हो जाते हैं। यह दिन हर हिंदू परिवार में धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस दिन भक्त लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु को उनका प्रिय भोग अर्पित करके प्रसन्न करते हैं। इसलिए हमने मध्य प्रदेश, छिंदवाड़ा निवासी पंडित सौरभ त्रिपाठी से बातचीत की और जाना देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग में क्या-क्या अर्पित करना चाहिए। पंडित सौरभ कहते हैं, " प्रेम से तो आप श्री हरि विष्णु जी को जो भी अर्पित करेंगी, उन्हें स्वीकार होगा, मगर उनका प्रिय भोग धनिया पंजीरी है। भगवान विष्णु को काले तिल भी अति प्रिय हैं। ऐसे में तिल के काले लड्डुओं का भोग भी उन्हें जरूर अर्पित करें।"
पंडित सौरभी देवउठनी एकादशी पर चढ़ने वाले और भी भोग के बारे में बताते हैं, जिनमें से आप कुछ भी श्री हरी विष्णु को अर्पित कर सकती हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी 2025 में 2 नवंबर रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। यह तिथि प्रातःकाल से आरंभ होकर अगले दिन द्वादशी तक रहेगी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करता है और उन्हें प्रिय भोग अर्पित करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विष्णुजी की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी इस वर्ष 1 नवंबर को शनिवार को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन भगवान को प्रिय व्यंजन अर्पित करने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। पंडित सौरभ बताते हैं, "भगवान विष्णु को आप जो भी भोग चढ़ाएं उसमें तुलसी का पत्ता अवश्य ही होना चाहिए, क्योंकि इसके बिना वो कोई भी प्रसाद स्वीकार नहीं करते हैं।"
इसे जरूर पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi Date 2025: 01 या 02 नवंबर कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी? यहां जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

विष्णु भगवान को खीर विशेष रूप से प्रिय है। दूध और चावल से बनी साधारण खीर में तुलसी दल डालकर भगवान को अर्पित करने से असीम पुण्य मिलता है।
गेहूं के आटे, गुड़ और घी से बनी पंजीरी भगवान को अत्यंत प्रिय है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें बादाम, काजू और किशमिश भी मिला सकती हैं।
भगवान श्रीकृष्ण का यह प्रिय भोग माना जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन आप भगवान श्री विष्णु को माखन और मिश्री अर्पित कर सौभाग्य प्राप्त कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi Mantra 2025: इन मंत्रों के जाप से देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को जगाएं, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

देवउठनी एकादशी के दिन गन्ना चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह प्रसाद भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है और इससे जीवन में समृद्धि आती है।
नारियल शुद्धता का प्रतीक है, जबकि गुड़ मीठास और सौहार्द का। इन्हें भोग में शामिल करने से भगवान की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है।
देवउठनी एकादशी की आप सभी को शुभकामनाएं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।