Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो रोटी की जगह बनाएं बर्फी का परांठा

अगर कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो इस तरह से घर पर बनाएं बर्फी का परांठा। यह मीठा होता है और हेल्दी भी। 
Updated:- 2018-10-31, 18:23 IST
barfi paratha at home for sawan main

मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन रोज-रोज मिठाई खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है और बाहर की मिठाई तो रोज बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। इसलिए कई लोग चॉकलेट खाते हैं। लेकिन चॉकलेट खाना भी तो अच्छा नहीं है। इससे पेट भी नहीं भरता है और वजन भी बढ़ जाता है। जिसके कारण कई महिलाएं अपना मन मार कर रह जाती हैं और मीठा नहीं खाती हैं। अगर आपको भी मन मारना पड़ता है तो आज से ही घर पर बर्फी का परांठा बनाना शुरू करें। यह खाने में टेस्टी होता है और इससे आपके मीठे की क्रेविंग भी खत्म हो जाती है। सबसे अच्छी बात है कि इससे पेट भी भर जाता है। 

मेहमानों को खिला सकते हैं

यह एक इंडियन डिश है जिसे बनाना बहुत ही आसान है। सबसे अच्छी बात है कि आप इसे मेहमानों को भी बनाकर खिला सकते हैं। अगर अचानक से कोई मेहमान आ जाए और घर पर कुछ भी स्पेशल बनाने के लिए ना हो तो उन्हें बर्फी का परांठा बनाकर खिलाएं। 

ऑब्जेक्टिव्स

  • कितने लोगों के लिए: 3-4
  • बनाने में लगने वाला समय: 5 मिनट

जरूरी चीजें

  • आठ खोया बर्फी
  • आटा गूंथा हुआ
  • ए‍क चुटकी इलायची पावडर
  • घी

barfi paratha at home for sawan inside

इस तरह बनाएं

  • बर्फी परांठा बनाने के लिए सबसे पहले बर्फियों को मैश कर लें और इसमें इलायची पावडर मिला लें। 
  • इसके बाद गुंथे हुआटे की लोई बनाएं। अब इन लोई में इन बर्फी के मिश्रण को भर लें।
  • अब रोटी को फोल्ड करें और फिर चारों तरफ से एक साइज में गोल आकार में बेल लें। 
  • फिर तवें पर घी डालकर अच्छे तरह से सेंक लें। 

आपका गर्मागर्म बर्फी का पराठा तैयार है। इसे अब आप खाएं और अपनी मीठे की क्रेविंग दूर करें। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।