क्या आपको भी खाने के साथ अचार या चटनी चाहिए होती है? चटनी के लिए कुछ इंग्रीडियट्स बेहद सामान्य होते हैं। इसमें लहसुन, टमाटर, पुदीना और धनिया शामिल है। खाने में तड़का लगाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। इससे स्वाद और सुंगध दोनों बढ़ जाते हैं। क्या आपने कभी पुदीना और लहसुन की चटनी खाई है? सुनकर ही मुंह में पानी आ रहा है न? आज इस आर्टिकल में हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएंगे।
पुदीना-लहसुन की चटनी
इस तरह की पुदीना और लहसुन की चटनी बनाने में आपको थोड़ा सा समय लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए यह चटनी खाकर सभी आपकी तारीफ जरूर करेंगे।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप पुदीना
- 15 लहसुन की कली
- 5 सूखी लाल मिर्च
- 2 चम्मच सरसों के बीज
- कुछ करी पत्ते
- स्वादानुसार नमक
- 2 चम्मच तेल
कैसे बनाएं चटनी?
- सबसे पहले गैस पर पैन को गर्म होने के लिए रख दें और फिर इसमें 1 चम्मच तेल डालें।
- जैसे ही तेल गर्म हो जाए इसमें 1 चम्मच सरसों के बीज और 5 सूखी लाल मिर्च डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से भून लें
- अब इसमें लहसुन डालें और इसे तब तक भूनें जब तक कि यह सुनहरे रंग के ना हो जाए।
- जब लहसुन अच्छे से फ्राई हो जाए तब इसमें पुदीना के पत्ते डालें और जब यह सिकुड़ने लगे तब गैस बंद कर दें।
- अब स्वाद अनुसार नमक के साथ इन सभी चीजों को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
- चटनी को एक बाउल में निकालकर रख दें।
- चटनी ज्यादा गाढ़ी न हो इसके लिए पानी डालकर इसे ब्लेंड करें।
- तैयार है आपकी पुदीना और लहसुन की चटनी।
- आप इस चटनी को डोसा, इडली और दाल-चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।
दही वाली पुदीना-लहसुन की चटनी
आजकल चटनी में दही का ज्यादा इस्तेमाल किया जाने लगा है। इसी तरह आप भी दही वाली लहसुन और पुदीना की चटनी बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 3-4 चम्मच दही
- 1 कप पुदीना
- 10 लहसुन की कली
- स्वादानुसार नमक
- 4-5 हरी मिर्च
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
बनाने का तरीका
- सबसे पहले 1 कप पुदीना, हरी मिर्च और अदरक को धोकर साफ कर लें।
- अब अदरक और लहसुन को छिल लें।
- अब मिक्सी में अदरक, लहसुन, पुदीना, नमक और हरी मिर्च डालकर पीस लें। (प्याज की चटनी की रेसिपी)
- अब आखिर में इसमें 3-4 चम्मच दही डालें और दोबारा ब्लेंड करें।
- लीजिए बन गई आपकी दही वाली लहसुन और पुदीना का चटनी।
इन बातों का रखें ध्यान
- आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि चटनी में लहसुन ज्यादा न हो। इससे स्वाद कड़वा होने लगता है।
- चटनी बनाने के लिए फ्रेश पुदीना का ही उपयोग करें।
- अगर आप चटनी में तड़का लगा रही हैं तो आप सरसों की बजाय हींग का भी उपयोग कर सकती हैं।
- चटनी को किसी टाइट डिब्बे में स्टोर करके फ्रिज में रखें।
- केवल लहसुन की नहीं ज्यादा पुदीने के कारण भी चटनी का स्वाद बिगड़ सकता है।
- अगर आपकी चटनी में नमक ज्यादा पड़ जाए तो आप पानी या फिर दही की मदद से स्वाद को बैलेंस कर सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों