धनिया-पुदीना की जगह इस बार बनाएं हरी मिर्च और लहसुन की चटनी, जानें रेसिपी

कुछ लोगों को दाल-चावल के साथ हरी मिर्च खाने का शौक होता है। ऐसे में अगर आपको हरी मिर्च की चटनी मिल जाए तो मजा आ जाएगा ना? इसलिए आज हम आपके लिए हरी मिर्च और लहसुन की चटनी की रेसिपी लेकर आए हैं। यह चटनी कैसी बनाई जाती है यह जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
विधि
- चटनी बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च को धो लें।
- अब लहसुन की कली को छीलकर अलग रख दें।
- हरी मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिर्च को इमामदस्ते में कूट लें।
- इसके बाद लहसुन को भी इसमें अच्छे से कूटें।
- आप चाहें तो दोनों चीजों को मिक्सी में भी पीस सकती हैं, लेकिन हरी मिर्च की चटनी का असली स्वाद कूटने से ही आएगा।
- अब कढ़ाही में दो चम्मच तेल डालकर इसे गर्म करें।
- जैसे ही तेल गर्म हो जाए इसमें तुरंत मिर्च और लहसुन का पेस्ट डाल दें।
हरी मिर्च और लहसुन की चटनी Recipe Card
हरी मिर्च और लहसुन की चटनी बनाने का तरीका जानें।
Ingredients
- लहसुन की 3 कली
- 15-20 हरी मिर्च
- 1 नींबू
- 2 चम्मच तेल
- स्वादानुसार नमक
Step
- Step 1:
सबसे पहले हरी मिर्च को धोएं और लहसुन को छिल लें।
- Step 2:
अब दोनों चीजों को थोड़ा-थोड़ा करके इमामदस्ते में कूट लें।
- Step 3:
अब 2 चम्मच तेल को गर्म करके इसमें हरी मिर्च का पेस्ट डालें और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं।
- Step 4:
करीब 2 मिनट तक चटनी को पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- Step 5:
अब इस चटनी को एक बाउल में डाल दें और फिर इसमें नींबू निचोड़ लें।
- Step 6:
लीजिए बन गई आपकी हरी मिर्च और लहसुन की चटनी।
इसे भी पढ़ें: इन अलग-अलग तरीकों से बनाएं लहसुन की चटनी, जानें रेसिपी
- इसमें ऊपर से स्वाद अनुसार नमक डालें और 2-3 मिनट तक अच्छे से पका लें।
- अब गैस बंद कर दें और चटनी को एक बाउल में डाल दें।
- जैसे ही चटनी ठंडी हो जाए इसमें ऊपर से नींबू का रस निचोड़ लें।
- लीजिए तैयार है आपकी हरी मिर्च और लहसुन की चटनी।
- आप इसे सब्जी रोटी से लेकर पकौड़े तक के साथ सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।