लहसुन खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। साथ ही इसकी महक भी बेहद अच्छी होती है। लहसुन को स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए लोग ज्यादातर अपने खाने में इसे शामिल करते हैं। लहसुन का अचार और परांठा तो आपने जरूर खाया होगा। लेकिन आज हम आपको लहसुन की चटनी बनाना सिखाएंगे, वो भी ट्विस्ट के साथ।
आप एक नहीं बल्कि तीन तरीकों से लहसुन की चटनी बना सकती हैं। अगर आप अपने परिवार वालों को अपने हाथ से बनी ये चटनी रेसिपीज खिलाएंगी तो सब बस वाह-वाह ही करेंगे। आपकी सहेलियों से लेकर रिश्तेदारों तक हर कोई इसकी रेसिपी पूछेगा। क्या आप जानना चाहती हैं अलग-अलग तरीकों से कैसे बनाई जाती है लहसुन की चटनी, तो इस आर्टिकल को आखिकर तक जरूर पढ़ें।
राजस्थानी लहसुन की चटनी
आपने राजस्थानी स्टाइल लहसुन की चटनी के बारे में जरूर सुना होगा। यह चटनी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। आप भी बड़ी आसानी से इसे घर पर ही बना सकती हैं। चलिए जानते हैं इस चटनी को बनाने का तरीका।
आवश्यक सामान
- 1 चम्मच जीरा
- लहसुन की कलियां (छिली हुई)
- 5-6 सूखी लाल मिर्च
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- सरसों के बीज
- पानी (लगभग 6-7 चम्मच)
- 4 चम्मच तेल
बनाने का तरीका
- राजस्थानी लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले ब्लेंडर में लहसुन की कलियां, सूखी लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, नमक और पानी डालें।
- अब सभी चीजों को अच्छे से पीस लें। स्मूद पेस्ट बनाएं।
- इसके बाद एक पैन में तेल गरम करने के लिए रख दें।
- फिर गरम तेल में सरसों के बीज डालें।
- जब बीज चटकने लग जाए तब इसमें पिसी हुई चटनी डालें और ऊपर से थोड़ा सा पानी भी डालें।
- अब इसे मीडियम फ्लेम पर पकने दें।
- चटनी को तब तक पकाएं जब तक की इसमें से तेल न छूटने लग जाए और यह गाढ़ी हो जाए।
- समय-समय पर चटनी को चलाते रहें ताकि यह जले नहीं।
- लीजिए तैयार है आपकी राजस्थानी स्टाइल लहसुन की चटनी।
- इसे गरमा-गरम परांठे या दाल चावल के साथ परोसें।
लहसुन टमाटर की चटनी
जिन लोगों को टमाटर खाना पसंद है, वह टमाटर और लहसुन की चटनी बना सकते हैं। इस चटनी रेसिपी को बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आवश्यक सामान
- लहसुन की कलियां (छिली हुईं)
- 1-2 टमाटर
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच जीरा
- नमक स्वादानुसार
बनाने का तरीका
- मिक्सी में लहसुन की कलियां, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर , जीरा और स्वादानुसार नमक डालें।
- अब सभी चीजों को पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- लीजिए तैयार है आपकी टमाटर लहसुन की चटनी।
- इस चटनी को आप पकौड़े, परांठा और दाल चावल के साथ खाएं। (प्याज और पुदीने की चटनी की रेसिपी)
लहसुन प्याज की चटनी
प्याज लहसुन की चटनी बनाने में बेहद कम समय लगता है। साथ ही इसका स्वाद चख हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा। इसलिए आज ही इस रेसिपी को बनाने का तरीका जान लें।
आवश्यक सामान
- लहसुन की कलियां
- 1 प्याज ( बारीक कटा हुआ)
- इमामदस्ता
- तेल
- हरी मिर्च ( लंबाई में कटी हुई)
- नमक स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
बनाने का तरीका
- सबसे पहले लहसुन की कलियों को इमामदस्ता में थोड़ा सा कूट लें।
- इसके बाद पैन में तेल गरम करें।
- फिर गरम तेल में कूटा हुआ लहसुन को फ्राई करें।
- अब जब लहसुन फ्राई हो जाए तब इसमें कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से फ्राई करने के बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालें। (पम्पकिन ओमबाल चटनी की रेसिपी)
- अब इन्हें तब तक पकाएं जब तक कि ये तेल छोड़ना शुरू न कर दें।
- लीजिए तैयार है आपकी लहसुन प्याज की चटनी।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।