Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:29 AM IST

आम से भी तैयार की जा सकती है चिल्ली सॉस, नोट कर लें यह आसान रेसिपी

आज हम आपके लिए नई रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आम और लाल मिर्च की मदद से तैयार किया गया है। इसका स्वाद ऐसा है कि आप एक बार नहीं बल्कि हर बार बनाना पसंद करेंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-11, 11:50 IST
Tips to make mango chilli sauce

स्नैक्स हो या स्टार्टर चटनी हर व्यंजन के साथ अच्छी लगती है। हमारे यहां तो बोरिंग खाने के साथ भी सॉस परोसी जाती है। इसमें खाने को डीप करके खाने का अलग ही मजा होता है। वहीं, कई लोगों को सॉस खाने का इतना क्रेज होता है कि सॉस का इस्तेमाल खाना बनाते वक्त भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, हमारे पास चटनी का भी ऑप्शन है, जिसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

मगर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि हर किसी के साथ चटनी अच्छी नहीं लगती, क्योंकि सॉस से ही स्नैक्स के साथ अच्छी लगती है। पर जरा सोचिए स्नैक्स के साथ एक सॉस ही इतनी अच्छी लगती है, तो बाकी कितनी अच्छी लगेंगी? आजकल मार्केट में एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई तरह की वैरायटीज मार्केट में मौजूद हैं।

आम की चिल्ली सॉस Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें आम की चिल्ली सॉस।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • आम- 2
  • चीनी- आधा कप
  • सिरका- आधा कप
  • पानी- आधा कप
  • लाल मिर्च- 100 ग्राम
  • लहसुन- 1/2 टेबलस्पून
  • अदरक- 1 टीस्पून

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को अच्छी तरह से धोकर, एक पैन में पानी डालकर 10 मिनट के लिए उबाल लें।

  2. Step 2:

    उबली हुई मिर्च और आम को ब्लेंडर में डालकर थोड़ा-सा पानी डालें और दरदरा पेस्ट बना लें।

  3. Step 3:

    मिर्च के इस पेस्ट को कड़ाही में डालें, हल्की आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।

  4. Step 4:

    एक बाउल में दो से तीन चम्मच आरारोट और थोड़ा-सा पानी डालकर घोल बना लीजिए।

  5. Step 5:

    इस घोल को धीरे-धीरे करके मिर्च के पेस्ट में डालते जाएं। पेस्ट थोड़ा-सा गाढ़ा होने लगे तब गैस बंद कर दें।

  6. Step 6:

    एक कांच के जार को स्टरलाइट करके इसमें यह पेस्ट डालिए।

इनका इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है। हमें यकीन है कि आपने इन तमाम सॉस को ट्राई किया होगा, लेकिन आम की चिल्ली सॉस का स्वाद नहीं चखा होगा। ऐसे में अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो इसकी आसान रेसिपी तैयार करें। 

मैंगो स्वीट चिली सॉस की विधि 

Sweet Mango Chilli Sauce

  • सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को अच्छी तरह से धोकर, एक पैन में पानी डालकर 10 मिनट के लिए उबाल लें। उबली हुई मिर्च और आम को ब्लेंडर में डालकर थोड़ा-सा पानी डालें और दरदरा पेस्ट बना लें।
  • मिर्च के इस पेस्ट को कड़ाही में डालें, हल्की आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं। फिर उसमें नमक, चीनी और सिरका डालकर 5 से 7 मिनट तक पकाएं।

इसे जरूर पढ़ें-  सिर्फ हरी मिर्ची से बनती है हॉट ग्रीन चिल्ली सॉस?

  • एक बाउल में दो से तीन चम्मच आरारोट और थोड़ा-सा पानी डालकर घोल बना लीजिए। इस घोल को धीरे-धीरे करके मिर्च के पेस्ट में डालते जाएं। पेस्ट थोड़ा-सा गाढ़ा होने लगे तब गैस बंद कर दें।

इसे जरूर पढ़ें-  मार्केट जैसी स्वीट चिली सॉस बनाने का परफेक्ट तरीका जानें

  • एक कांच के जार को स्टरलाइट करके इसमें यह पेस्ट डालिए। इस सॉस को आप फ्रेंच फ्राइज, समोसा, रोटी रोल, नगेट्स आदि के साथ में खा सकते हैं। 

Image Credit- (@Freepik)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।