Easy Snack Recipe: दोपहर की बची हुई रोटी से बनाएं लजीज रोल, जानें रेसिपी

स्नैक्स के लिए अक्सर हम बाहर से कई तरह के पकवान आर्डर करते हैं और बाद में इन जंक फ़ूड को खाकर अपनी तबियत खराब कर लेते हैं। जबकि यह केवल हम स्वाद के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही स्वाद आप घर में ही पा सकती हैं और वो भी बिल्कुल हेल्दी तरीके से?
बता दें कि दोपहर की बची हुई रोटी की मदद से आप शाम को लगने वाली स्नैक्स की भूख को मिटा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं रोटी रोल बनाने की आसान रेसिपी-
रोटी रोल रेसिपी Recipe Card
इस तरह तैयार करें रोल तैयार
Ingredients
- 2 रोटी
- 2 प्याज (लम्बाई में कटे)
- 2 टमाटर (बारीक कटे हुए)
- 1 चम्मच पास्ता मसाला
- आधा चम्मच नमक
- आधा चम्मच ऑरेगैनो
- एक चम्मच मेयोनीज
- एक चम्मच टोमेटो सॉस
Step
- Step 1:
रोल बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लम्बाई में काट लें और सुनहरा होने तक धीमी आंच पर पका लें।
- Step 2:
इसके बाद एक बाउल में एक चम्मच मेयोनीज और एक चम्मच टोमेटो सॉस डालें और इसमें आप आधा चम्मच पास्ता मसाला मिला लें।
- Step 3:
अब इसमें फ्राई किए हुए प्याज और आलू में आप टमाटर, मटर, शिमला मिर्च जैसी अपनी मनपसंद सब्जियां मिला लें और इसमें आप नमक और ऑरेगैनो मिला लें।
- Step 4:
इसके बाद रोटी के ऊपर मेयोनीज और टोमेटो सॉस के मिश्रण को अच्छी तरह से स्प्रेड कर लें। इसमें आप सब्जियों के मिश्रण को भी डालें।
- Step 5:
अब रोटी में चीज स्लाइस डालकर फोल्ड करके इसे धीमी आंच में पका लें।
- Step 6:
हल्का ब्राउन होने के बाद यह खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
रोल बनाने की विधि

- शाम के नाश्ते के लिए घर पर दोपहर की बची हुई रोटी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लम्बाई में काट लें।
- इन दोनों को गरम तेल में धीमी आंच में सुनहरा ब्राउन होने तक तल लें।
इसे भी पढ़ें: स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद है सूजी से बना यह पिज्जा, जानें बनाने की झटपट रेसिपी
- इसके बाद आप एक बाउल में एक चम्मच मेयोनीज और एक चम्मच टोमेटो सॉस डालें और इसमें आप आधा चम्मच पास्ता मसाला डालें। आप चाहे तो इसमें मैगी मसाला भी डाल सकती हैं। इसे अच्छे से मिला लें।
- फ्राई किए हुए प्याज और आलू में आप टमाटर, मटर, शिमला मिर्च जैसी अपनी मनपसंद सब्जियां मिला लें। इसमें आप नमक और ऑरेगैनो मिलाएं। (शिमला मिर्च के हैक्स)
- आप चाहे तो इसमें अपने स्वाद के अनुसार उबले हुए आलू या पनीर भी मिला सकती हैं।
- इसके बाद आप रोटी के ऊपर मेयोनीज और टोमेटो सॉस के मिश्रण को अच्छी तरह से स्प्रेड कर लें। इसमें आप सब्जियों के मिश्रण को भी डालें।
इसे भी पढ़ें: रात की बची हुई रोटी से बनाएं लजीज ब्रेकफास्ट डिश, जानें रेसिपी
- रोटी के एक भाग में इसे लगाने के बाद आप इसमें चीज की एक-एक स्लाइस डालें।
- इसके बाद आप इसे फोल्ड कर लें और मीडियम फ्लेम पर कम से कम हल्का ब्राउन होने तक तवे पर रखें। इस तरह से तलने के बाद आप इसे प्लेट में निकाल लें।
- लीजिये यह खाने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसे आप अपनी मन चाही चटनी या सॉस के साथ खा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।