मार्केट जैसी स्वीट चिली सॉस बनाने का परफेक्ट तरीका जानें

चाइनीज स्नैक्स डिप या चटनी के साथ ही अच्छे लगते हैं। वहीं, हमारे यहां तो न सिर्फ चाइनीज बल्कि बोरिंग खाने को टेस्टी और एक अलग स्वाद देने के लिए डीप या सॉस काफी होती है। हालांकि, हॉट गार्लिक सॉस चाइनीज खाने के साथ ज्यादा अच्छी लगती है। इस सॉस का स्वाद खाने को और भी लजीज बना देता है। ऐसे में अगर आप हॉट गार्लिक सॉस खाने के लिए अकसर बाहर जाते हैं या बाहर से ऑर्डर करते हैं, तो एक बार इसकी रेसिपी जान लीजिए। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है।
स्वीट चिली सॉस Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें स्वीट चिली सॉस।
Ingredients
- लाल सूखी मिर्च- 5
- लहसुन की कलियां- 8
- कॉर्न फ्लोर- 1 छोटा चम्मच
- तेल- 1-2 चम्मच
- अदरक- 2 इंच (बारीक कटी हुई)
- सोया सॉस- 1/2 छोटा चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- हरा प्याज- 3-4 बारीक (कटे हुए)
- हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
- गुड़- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक बाउल में कॉर्न फ्लोर को 1 कप पानी में अच्छी तरह से डालकर मिक्स करें।
- Step 2:
अब इसमें लहसुन, अदरक और मिर्च डालकर 30 सेकेंड तक हल्की आंच पर पकाएं।
- Step 3:
इन सबको अच्छी तरह से पैन में मिक्स करें। गैस पर 1 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में हिलाते रहें।
- Step 4:
अब इसमें कॉर्न फ्लोर वाला पानी मिला दें और फिर 1 मिनट तक पकाएं।
- Step 5:
आखिर में गुड़ डालकर सॉस को पकाएं और 1-2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं और गैस बंद कर दें।
इस सॉस को घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। घर पर सॉस बनाने के कई फायदे भी हैं, जिसे अपने हिसाब से ज्यादा या कम तीखा भी बना सकते हैं। मार्केट में मिलने वाला चाइनीज फूड तीखा होता है, ऐसे में अगर आप चाहें तो स्वीट चिली गार्लिक सॉस ट्राई कर सकते हैं। यह इतनी स्वादिष्ट होती है कि आप एक बार नहीं, बल्कि बार-बार बनाना पसंद करेंगे।
बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बाउल में कॉर्न फ्लोर को 1 कप पानी में अच्छी तरह से डालकर मिक्स करें। फिर एक पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें।
- अब इसमें लहसुन, अदरक और मिर्च डालकर 30 सेकेंड तक हल्की आंच पर पकाएं। जब यह ब्राउन होने लगे, तो प्याज, सॉस, सोया सॉस, मिर्च सॉस डालें।
इसे जरूर पढ़ें- पराठा बनाने से लेकर तड़का लगाने तक, शेफ पंकज भदौरिया से जानें कौन-सा तेल है अच्छा
- इन सबको अच्छी तरह से पैन में मिक्स करें। गैस पर 1 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में हिलाते रहें।
- अब इसमें कॉर्न फ्लोर वाला पानी मिला दें और फिर 1 मिनट तक पकाएं। इसमें स्वाद के हिसाब से नमक डालें।
इसे जरूर पढ़ें- Cauliflower Stem Reuse: फूलगोभी के डंठल फेंके नहीं बनाएं ये टेस्टी रेसिपीज
- आखिर में गुड़ डालकर सॉस को पकाएं और 1-2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं और गैस बंद कर दें। बस आपकी सॉस बनकर तैयार है, जिसे स्नैक्स के साथ आसानी से सर्व किया जा सकता है।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।