होटल जैसा लहसुनी पालक पनीर बनाने की आसान रेसिपी, शेफ रणवीर बरार से जानें

अगर आप सर्दियों के लिए कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो एक बार लहसुनी फ्लेवर का पनीर तैयार करें। इससे यकीनन आपका डिनर मजेदार बन जाएगा और आपको अच्छा भी लगेगा।
Updated:- 2024-12-13, 12:34 IST
image

भारतीय व्यंजनों में पालक पनीर का एक खास जगह है, लेकिन जब इसमें लहसुन की महक और स्वाद जोड़ दिया जाता है, तो यह व्यंजन और भी शानदार बन जाता है। लहसुनी पालक पनीर एक ऐसी रेसिपी है, जो सादगी और स्वाद का बेहतरीन मेल है। यह व्यंजन हर खाने की टेबल पर एक राजसी एक्सपीरियंस लाता है, खासतौर पर जब इसे रोटी, नान या जीरा राइस के साथ परोसा जाए।

मजा तो तब बढ़ जाता है, जब इसे शेफ के द्वारा बताई गई रेसिपी के साथ बनाया जाता है। इसलिए आज हम आपको शेफ रणवीर बरार की लहसुनी पालक पनीर की रेसिपी बताएंगे। इस रेसिपी की खासियत यही है कि इसे बनाना बेहद आसान है, जिसके लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। सही रेसिपी और मसालों के साथ, आप भी इस रेसिपी को घर पर बना सकते हैं और अपने मेहमानों को खुश कर सकते हैं।

लहसुनी पालक पनीर Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें लहसुनी पालक पनीर।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 25 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • नमक- जरूरत के हिसाब से
  • बेकिंग सोडा- आधा चम्मच
  • पालक- 250 ग्राम
  • लहसुन- आधा कप
  • हरी मिर्च- 3
  • तेल- 2 चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च- 3
  • जीरा- 2 चम्मच
  • लहसुन कटे हुए- 2 चम्मच
  • घी- 1 चम्मच
  • चीनी- 1 चम्मच
  • पानी- आधा कप
  • धनिये के डंठल- 1 चम्मच
  • तला हुआ पनीर- 2 कप
  • टमाटर-2
  • धनिये के बीज- 1 चम्मच
  • काली मिर्च के दाने- 1 चम्मच
  • जीरा- 2 चम्मच
  • तेल- 1 छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • लहसुन- 4
  • बर्फ का पानी- 1 कप
  • फ्रेश क्रीम- 1 चम्मच
  • तड़का तैयार किया हुआ

Step

  1. Step 1:

    इसमें पालक, हरा लहसुन और हरी मिर्च डाल दें। अब इसे 2-3 मिनट पकाकर बर्फ के पानी में डाल दें और इसका पेस्ट बना लें।

  2. Step 2:

    पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तेल में तलें। इन्हें नरम करने के लिए पानी में डुबोकर रखें। फिर पैन में तेल गर्म करें।

  3. Step 3:

    अब तैयार पालक पेस्ट डालें और 2-3 मिनट पकाएं। इसमें घी, नमक, चीनी और मसाला मिलाएं।

  4. Step 4:

    फिर तले हुए पनीर और कटे हुए टमाटर डालकर हल्का पानी मिलाएं। 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

  5. Step 5:

    एक छोटे पैन में तेल गर्म करें। उसमें लाल मिर्च और लहसुन डालकर भूनें। इसे तैयार ग्रेवी पर डालें।

  6. Step 6:

    फिर मलाई, तड़का और धनिया पत्तों से सजाकर गरमागरम सर्व करें।

लहसुनी पालक पनीर की विधि

Lehsuni paneer recipe

  • सबसे पहले उबलते पानी में नमक और बेकिंग सोडा डालें। फिर उसमें पालक, हरा लहसुन और हरी मिर्च डाल दें। अब इसे 2-3 मिनट पकाकर बर्फ के पानी में डाल दें और इसका पेस्ट बना लें।

इसे जरूर पढ़ें- टेस्टी एंड हेल्दी पालक पनीर की सब्जी बनाने की ये रेसिपी जानिए

  • पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तेल में तलें। इन्हें नरम करने के लिए पानी में डुबोकर रखें। फिर पैन में तेल गर्म करें। लाल मिर्च और जीरा डालकर तड़काएं। लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब तैयार पालक का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट पकाएं। इसमें घी, नमक, चीनी और मसाला मिलाएं। फिर तले हुए पनीर और कटे हुए टमाटर डालकर हल्का पानी मिलाएं। 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

इसे जरूर पढ़ें- पालक-पनीर का लिफाफा है बेहद ही खास, संडे के स्पेशल नाश्ते में भी कर सकती हैं शामिल

  • एक छोटे पैन में तेल गरम करें। उसमें लाल मिर्च और लहसुन डालकर भूनें। इसे तैयार ग्रेवी पर डालें। फिर मलाई, तड़का और धनिया पत्तों से सजाकर गरमागरम सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।