हमारे यहां भारत में कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं। ये खाने में इतने स्वादिष्ट होते हैं कि हर कोई इनका फैन हो जाता है। कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो न सिर्फ इंडिया में बल्कि पूरी दुनिया में अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती हैं। आप भी इन्हें अपने घर पर बना सकती हैं। हम पालक की बात कर रहे हैं। पालक एक सुपरफूड है। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और विटामिन-ए, सी और के की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
पालक खाने से हमारे शरीर में खून की कमी दूर होती है। ये हड्डियों को तो मजबूत बनाता ही है, साथ ही इम्युनिटी भी बूस्ट करता है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आप भी पालक से कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज बना सकती हैं। खास बात तो ये है कि ये बच्चों को भी खूब पसंद आएंगी। आइए जानते हैं इसके बारे में-
इंडिया में सबसे फेमस पालक डिश Palak Paneer है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कहीं ज्यादा सेहतमंद भी होता है। पालक और पनीर का कॉम्बिनेशन इसे हेल्दी बनाते हैं। इसमें पालक को प्याज, लहसुन और मसालों के साथ पकाकर प्यूरी बनाया जाता है और उसमें पनीर के टुकड़े एड किए जाते हैं। इसका गाढ़ा हरा रंग और स्वाद इसे खास बनाते हैं। आप इसे रोटी, पूड़ी, पराठा या चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: खाने में ट्राई करें लखनऊ की मशहूर पनीर कलेजी, स्वाद ऐसा कि तारीफ करते नहीं थकेंगे रिश्तेदार; ये रही रेसिपी
सर्दियों में पंजाब के घरों में साग जरूर बनाया जाता है। यहां की रसोई से उठती खुशबू अक्सर साग की ही होती है। इसमें सरसों के पत्तों के साथ पालक भी डाला जाता है। इसे धीमी आंच पर बनाने में ही स्वाद आता है। आप इसमें लहसुन, लाल मिर्च और घी का तड़का लगाएं, इससे साग का स्वाद जबरदस्त होगा। आप इसके साथ मक्के की रोटी सर्व करें।
स्पेन की ये डिश पालक और चने को मिलाकर बनाई जाती है। इसे बनाने में ऑलिव ऑयल और स्मोक्ड पेप्रिका डाला जाता है, फिर पालक और चनों को एक साथ पकाया जाता है। ये हेल्दी भी है और टेस्ट में भी भरपूर है। आमतौर पर इसे ब्रेड के साथ सर्व किया जाता है, लेकिन वाइन साथ लेने से इसका टेस्ट और अच्छा लगता है। आप अपने बच्चों को बिना वाइन के सर्व कर सकती हैं।
ये ग्रीस की फेमस डिश है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। ये एक गोल्डन कलर की फिलो पेस्ट्री होती है जिसमें पालक, फेटा चीज और हर्ब्स मिलाए जाते हैं। इसे बेक किया जाता है। ये बाहर से जितनी क्रिस्पी होती है, अंदर से उतनी ही सॉफ्ट होती है। आप इसे छोटे मोटे खास मौकों पर भी बना सकती हैं।
इटली में पालक को बहुत अलग तरह से सर्व किया जाता है। यहां Ricotta E Spinaci Ravioli बनाई जाती है। इसमें पालक और रिकोटा चीज को पास्ता की पतली शीट्स में भरकर बनाया जाता है। ऊपर से बटर, सेजवान या टोमैटो सॉस डालकर इसे सर्व किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: घर पर सोयाबीन से बनाएं हेल्दी चीला और रोल, यहां दी गई आसान रेसिपी आएगी काम
अगर आप पालक से कुछ यूनिक रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो ये ऑप्शन बेस्ट हैं। इनका स्वाद सभी को पसंद आएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।