Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:43 AM IST

ढाबा स्टाइल मसाला दही भिंडी बनाने की आसान रेसिपी जान लें 

अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो आपको यह रेसिपी जरूर पसंद आएगी। हम आपके लिए भिंडी को नए तरीके से बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं, जिसे 20 मिनट में तैयार किया जा सकता है।
Updated:- 2023-07-26, 12:09 IST
dhaba style masala curd bhindi recipe

भिंडी की मसालेदार सब्जी या भिंडी की भुजिया लगभग हर कोई खाना पसंद करता है, क्योंकि इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। इस वक्त तो भिंडी खाने का अलग ही मजा होता है। यही वजह है कि मार्केट में भिंडी आने लगती हैं, मगर महंगी मिलती है पर स्वाद के साथ कॉम्प्रोमाइज कैसे करें....। 

हालांकि, भिंडी को कई तरह से बनाया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग सूखी भिंडी की सब्जी बनाना ही पसंद करते हैं। पर अगर आपसे कहा जाए कि आप भिंडी को बेहद स्वादिष्ट तरीके से तैयार कर सकते हैं, वो भी बिल्कुल ढाबा स्टाइल। जी हां, तो आइए जानते हैं घर पर मसाला दही भिंडी बनाने के टिप्स-

ढाबा स्टाइल मसाला दही भिंडी Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें ढाबा स्टाइल मसाला दही भिंडी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • भिंडी-500 ग्राम
  • प्याज- 2 (कटा हुआ)
  • अदरक- 1 इंच
  • दही- 1 कप
  • तेल- 3 चम्मच
  • सरसों के बीज- आधा छोटा चम्मच
  • हींग- चुटकी भर
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • सूखी मिर्च- 4 (कटी हुई)
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • धनिया के पत्ते- 1 चम्मच (कटे हुए)
  • पानी- जरूरत के अनुसार

Step

  1. Step 1:

    भिंडी को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  2. Step 2:

    अब कड़ाही में तेल डालकर सभी मसाले डालें और तड़का लगाएं।

  3. Step 3:

    तड़का लगाने के बाद भिंडी डालकर हल्का फ्राई कर लें। फिर लहसुन डालकर 10 मिनट तक पकाएं।

  4. Step 4:

    जब मसाले की खुशबू आने लगे, तो दही डालकर स्वाद आने तक पकने दें।

  5. Step 5:

    ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालें और रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

विधि 

curd bhindi recipe in hindi

  • सबसे पहले मार्केट से छोटी-छोटी भिंडी खरीदें और अच्छी तरह से धोकर काट लें। (लहसुनी भिंडी मसाला रेसिपी) काटने से पहले भिंडी का पानी अच्छी तरह से सुखा लें, ताकि भिंडी एकदम खिली हुई बनें। 
  • अब कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालें, फिर 2 कटा हुआ प्याज, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच सरसों के बीज,चुटकी भर हींग और अदरक का टुकड़ा डालकर तड़का लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें-  कच्ची भिंडी चुनने का आसान तरीका, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना

  • तड़का लगाने के बाद भिंडी डालकर हल्का फ्राई कर लें। फिर लहसुन डालकर 10  मिनट तक पकाएं और हल्की आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। 
  • जब मसाले की खुशबू आने लगे, तो 1 कप दही डालकर भिंडी को चलाएं और लगातार चलाते रहें। दही में मसालों का स्वाद आने लगे, तो गैस बंद कर दें। 

इसे जरूर पढ़ें-  मार्केट से ताजी और हरी भिंडी खरीदने के 3 अमेजिंग हैक्स

Image Credit- (@Freepik)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।