मार्केट से ताजी और हरी भिंडी खरीदने के 3 अमेजिंग हैक्स

भिंडी ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती हैं इसलिए महिलाएं भिंडी की सब्जी ज्यादा बनाना पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भिंडी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि हेल्थ के लिए फायदेमंद भी होती है। हालांकि, भिंडी को कई तरह से बनाया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर महिलाएं सूखी भिंडी की सब्जी बनाती हैं।
मगर कई बार परफेक्ट भिंडी बनाने के बाद भी सब्जी का स्वाद अच्छा नहीं लगता क्योंकि भिंडी अंदर से कच्ची निकलती हैं या मिलावट की वजह से कुछ भिंडी अधिक पक जाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो जरूरी है कि आप मार्केट से अच्छी भिंडी खरीदकर लाएं।
हालांकि, कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें अच्छी भिंडी की पहचान नहीं होती। अगर आपको भी अच्छी भिंडी खरीदने में परेशानी होती है तो यकीनन इस लेख में बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
कैसे पहचानें भिंडी ताजी है?
ताजी भिंडी की पहचान करने के लिए आप भिंडी को तोड़कर देख लें क्योंकि कहा जाता है कि अगर भिंडी आसानी से या फट से टूट जाए तो इसका मतलब भिंडी ताजी है। वहीं, अगर भिंडी को तोड़ने में वक्त लग रहा है या भिंडी फोल्ड नहीं हो रही है तो आप कह सकते हैं कि भिंडी ताजी नहीं है।
साथ ही, आप भिंडी के कलर को देखकर इसके फ्रेश होने का अंदाजा आसानी से लगा सकती हैं। (लोहे की कढ़ाही में परफेक्ट भिंडी बनाने के हैक्स)
इसे ज़रूर पढ़ें-मार्केट से ताजे और मीठे सेब खरीदने के अमेजिंग ट्रिक्स
मोटे बीज वाली भिंडी न खरीदें
अगर आप ताजी भिंडी खरीदने के साथ-साथ स्वादिष्ट भिंडी भी खरीदना चाहती हैं, तो आप मोटे बीज वाली भिंडी न खरीदें क्योंकि मोटे बीज खाने का स्वाद खराब कर सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप पतली और छोटी भिंडी खरीदें। (क्रंची चटपटी भिंडी बनाने की रेसिपी)
वहीं, ताजी भिंडी की जांच करने के लिए आप दादी-मां के नुस्खे का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में जब भी आप भिंडी खरीदने के लिए जाएं, तो इसकी जड़ पर भी ध्यान दें। अगर जड़ का हिस्सा सूखा हुआ है तो इस भिंडी को आप न खरीदें क्योंकि ये भिंडी ताजी नहीं है।
इसे ज़रूर पढ़ें-कच्ची भिंडी चुनने का आसान तरीका, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
भिंडी खरीदते वक्त क्वालिटी का रखें ध्यान
आजकल बाजार में भिंडी की कई सारी किस्में उपलब्ध हैं जैसे- अलबामा रेड, रेड वेलवेट आदि। हालांकि, हर भिंडी की क्वालिटी, कीमत और फायदे अलग-अलग होते हैं। इसलिए भिंडी खरीदते वक्त आप इसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें क्योंकि कुछ लोग बेकार क्वालिटी की भिंडी महंगी भी खरीद लेते हैं। बेहतर होगा कि आप छोटी और पतली भिंडी ही खरीदें।
हमें उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि आपको बाजार से किस तरह की भिंडी खरीदनी है। यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर,लाइक और नीचे कमेंट जरूर करें और साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।