Recipe Of The Day: संडे बनेगा और खास, जब घर पर तैयार करेंगी डिलीशियस कटोरी चाट

छुट्टी वाले दिन अधिकतर महिलाओं का चटपटा और लजीज खाने का दिल करता है। ऐसे में अगर आप भी संडे के दिन कुछ स्पेशल और टेस्टी बनाने का सोच रही हैं, तो अब आपको रेसिपी को लेकर परेशान और कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको ऐसी डेलीशियस कटोरी चाट रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम समय में घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं। इस रेसिपी को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।
कटोरी चाट बनाने का तरीका -
कटोरी चाट बनाने का तरीका Recipe Card
कटोरी चाट कैसे बनाएं
Ingredients
- एक कप मैदा
- आधा कप सूजी
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़े चम्मच घी
- तलने के लिए तेल
- 4 से 5 उबले हुए आलू
- 2 कप उबले हुए खड़े मूंग
- बारीक कटे प्याज
- टमाटर
- हरी मिर्च और धनिया
- 2 बड़े चम्मच इमली की चटनी
- हरी चटनी और दही
- चाट मसाला
- बारीक सेव
Step
- Step 1:
आप घर पर रहकर आसानी से कम समय में ठेले जैसी टेस्टी कटोरी चाट घर पर तैयार कर सकती हैं, इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करना है।
- Step 2:
सबसे पहले आप मैदे से कटोरी तैयार करने के लिए एक बाउल में थोड़ा मैदा, सूजी, नमक, घी और थोड़ा पानी डालकर इसे आटे की तरह गूंथ लें।
- Step 3:
इसके बाद आटे की लोई बनाकर उसे एक स्टील कटोरी पर तेल लगाकर लपेट लें, फिर धीरे से कटोरी को बहार निकाल लें और इसे साफ कपड़े पर रख दें।
- Step 4:
अब आप एक कड़ाही में तेल गरम करें और उस तेल में इन सभी मैदे से बनी कटोरी को उल्टा कर तल लें। जब यह सुनहरी और कुरकुरी हो जाएं, तब इसे बाहर निकाल लें।
- Step 5:
सभी कटोरी को तलने के बाद आप चाट बनाने की तैयारी कर लें। चाट बनाने के लिए आप सभी उबले आलू को छील लें और इन्हें चूर लें।
- Step 6:
अब इन आलू को एक बाउल में निकले और इस बाउल में उबले हुए खड़े मूंग, बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक और चाट मसाला डाल दें।
- Step 7:
अब आपकी चाट बनकर तैयार हो गई है, आप इसे अलग-अलग कटोरी में भर दें और ऊपर से इसमें दही, हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डाल दें।
- Step 8:
सर्व करने से पहले आप इसमें बारीक सेव, हरा धनिया और अपनी पसंद के मसाले डाल कर परोस सकती हैं।
आप घर पर रहकर आसानी से कम समय में ठेले जैसी टेस्टी कटोरी चाट घर पर तैयार कर सकती हैं, इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करना है।
सबसे पहले आप मैदे से कटोरी तैयार करने के लिए एक बाउल में थोड़ा मैदा, सूजी, नमक, घी और थोड़ा पानी डालकर इसे आटे की तरह गूंथ लें।
इसके बाद आटे की लोई बनाकर उसे एक स्टील कटोरी पर तेल लगाकर लपेट लें, फिर धीरे से कटोरी को बहार निकाल लें और इसे साफ कपड़े पर रख दें।
अब आप एक कड़ाही में तेल गरम करें और उस तेल में इन सभी मैदे से बनी कटोरी को उल्टा कर तल लें। जब यह सुनहरी और कुरकुरी हो जाएं, तब इसे बाहर निकाल लें।
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं ये 3 तरह की टेस्टी Momos chutney, इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
सभी कटोरी को तलने के बाद आप चाट बनाने की तैयारी कर लें। चाट बनाने के लिए आप सभी उबले आलू को छील लें और इन्हें चूर लें।
अब इन आलू को एक बाउल में निकले और इस बाउल में उबले हुए खड़े मूंग, बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक और चाट मसाला डाल दें।
अब आपकी चाट बनकर तैयार हो गई है, आप इसे अलग-अलग कटोरी में भर दें और ऊपर से इसमें दही, हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डाल दें।
सर्व करने से पहले आप इसमें बारीक सेव, हरा धनिया और अपनी पसंद के मसाले डाल कर परोस सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बिना नमक का व्रत करती हैं आप? तो बेहद काम आएगी ये साबूदाने से बनी मीठी खिचड़ी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।