सब्जी छोड़िए ! इस बार बनाएं कुरकुरी भिंडी चाट, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब...देखें रेसिपी

चटपटी और तीखी चाट खाना हर किसी को पसंद होता है। वहीं अगर मौसम बारिश का होता है फिर तो मजा दोगुना हो जाता है। आमतौर पर चाट हर मौसम में लोगों की पसंद होती है। अधिकतर घरों में आलू, फ्रूट्स और स्प्राउट्स आदि की ही चाट ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में हर बार एक जैसा स्वाद पाकर हर कोई बोर हो जाता है। अब हम नई डिशेज की तलाश करने लगते हैं ताकि खाने के बाद मजा आए और साथ ही मुंह का भी स्वाद बदल जाए। अगर आपके घर में भी चाट खाने के शौकीन लोग हैं और आप अबतक कई तरीके की चाट का स्वाद चख चुकी हैं, तो आज हम आपको एक बेहतरीन चाट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसको आप वीकेंड पर या मेहमानों के घर पर आ जाने पर फटाफट से तैयार कर सकती हैं। अधिकतर घरों में भिंडी से सब्जी बनाई जाती हैं, लेकिन आज हम आपको इस लेख में कुरकुरी भिंडी की चाट बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको शेफ रणवीर बरार ने शेयर किया है। इस यूनिक भिंडी की चाट को खाने के बाद हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा। आइए जान लेते हैं इसको बनाने का तरीका।
कुरकुरी भिंडी चाट Recipe Card
इन टिप्स की मदद से बनाएं कुरकुरी भिंडी चाट
Ingredients
- भिंडी-250 ग्राम
- दही- 1 बाउल
- बेसन- 200 ग्राम
- पालक- 250 ग्राम
- सोया-100 ग्राम
- हींग- एक चुटकी
- लहसुन- 5-8 कली
- राई- 1 चम्मच
- अनार दाने- गार्निश के लिए
- जीरा- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- फ्राई करने के लिए
Step
- Step 1:
एक पैन में पानी डालकर उसमें पालक और नमक डालकर ब्लांच करें।
- Step 2:
पालक उबल जाने के बाद उसमें बर्फ के पानी में डालकर ठंडा होने के बाद प्यूरी बना लें।
- Step 3:
भिंडी को धोकर सुखा लें और उसको बीच से दो भागों में लंबा काटें।
- Step 4:
एक बाउल में दही लेकर उसमें जीरे, राई, करी पत्ता और हींग का तड़का लगाएं।
- Step 5:
अब एक पैन को गैस पर रखकर उसमें घी डालें। फिर उसमें लहसुन, हरी मिर्च डालकर भूनें।
- Step 6:
फिर इसमें आपको कटा हुआ सोया और पालक की प्यूरी और, काली मिर्च, नमक डालकर पका लेना है।
- Step 7:
अब एक बाउल में बेसन लेकर उसमें उसमें हींग और पानी डालकर पतला घोल बना लें।
- Step 8:
इसमें आपको कटी हुई भिंडी लपेटकर गर्म तेल में फ्राई करके क्रिस्पी करनी है।
- Step 9:
अब एक प्लेट में पालक की प्यूरी, फिर फ्राई भिंडी और ऊपर से दही और अनार दाने डालकर गार्निश करें।
- Step 10:
आपकी टेस्टी कुरकुरी भिंडी चाट बनकर तैयार है।
कुरकुरी भिंडी चाट की रेसिपी
- सबसे पहले आपको पानी में नमक डालकर पालक को डाल देना है।
- अब आपको भिंडी को धोकर सुखाकर बीच से दो भागों में लंबा काट लेना है।
- एक तरफ लहसुन की कलियां और हरी मिर्च को कूट लेना है।
- पालक ब्लांच हो जाने के बाद आपको इसे निकालकर बर्फ के पानी में डाल देना है।

- बर्फ के पानी से पालक को निकालकर प्यूरी बना लें।
- फिर आपको एक पैन में घी डालकर उसमें हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालना है।
- अब आप इसमें सोया,बेसन, पालक की प्यूरी, काली मिर्च और नमक डालकर भून लें।
- आपको एक पैन में सूखी लाल मिर्च, राई, जीरा, हींग और करी पत्ता तड़काकर दही में मिला दें।
- एक बाउल में बेसन और हींग डालें। अब इसमें पानी डालकर पतला घोल बनाकर उसमें कटी भिंडी को डाल कर मिक्स करें।
ये भी पढ़ें: सुबह के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं यह बेहतरीन चाट

- एक पैन में तेल डालकर उसे गर्म करके उसमें सभी भिंडी को क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।
- अब आपको एक प्लेट में पालक वाली प्यूरी, उसके ऊपर फ्राई भिंडी, फिर दही और अनार दाने डालकर गार्निश करके सर्व करें।
ये भी पढ़ें: भारत में फेमस हैं चाट की कई वैरायटीज, नाम से ही मुंह में आ जाता है पानी

- आपकी टेस्टी और कुरकुरी भिंडी चाट बनकर तैयार है।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।