घर पर कुरकुरे सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी

मोमोज़ का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना एक आम बात है और इसके साथ चटपटी चटनी सामने आ जाए तो मज़ा ही दोगुना हो जाता है। आपने यकीनन स्टीम मोमोज़, फ्राई मोमोज़, कुरकुरे मोमोज़, तन्दूरी मोमोज़ आदि खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी कुरकुरे सैंडविच खाया है? नहीं, तो अगर आपको सैंडविच पसंद है, तो कुरकुरे सैंडविच नाश्ते के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
कुरकुरे सैंडविच एक बहुत ही अच्छा स्नैक है। इसे शाम के नाश्ते के लिए भी बनाया जा सकता है। साथ ही, इसे बनाने में हमें सिर्फ 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। आप चाय, कॉफी या अपनी फेवरेट चटनी के साथ भी इस सैंडविच का लुत्फ सकते हैं। कुरकुरे सैंडविच खास कर आपके बच्चों को ज़रूर पसंद आएगा।
कुरकुरे सैंडविच Recipe Card
आप इन आसान स्टेप्स से घर पर कुरकुरे सैंडविच तैयार कर सकते हैं।
Ingredients
- ब्रेड- 10
- कुरकुरे का चूरा- 1 पैकेट
- बटर- 3 टेबल स्पून
- चीज़- 1/2 कप
- मैदा- 1 कप
- आलू- 1
- प्याज- 1/2
- टमाटर- 1
- हरी मिर्च- 2-3
- कॉर्न- 1 कप
- टोमैटो सॉस- 1 टेबल स्पून
- चिली सॉस- 1 टेबल स्पून
- व्हाइट सॉस- 1 कप
- काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- आवश्यकतानुसार (ब्रेड तलने के लिए)
Step
- Step 1:
सबसे पहले आलू और कॉर्न को उबालने के लिए रख दें।
- Step 2:
वहीं, चीज़ को कद्दूकस कर लें और प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें।
- Step 3:
अब प्याज, टमाटर, आलू, हरी मिर्च, कॉर्न, काली मिर्च पाउडर और नमक को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- Step 4:
दूसरे बाउल में मैदा और पानी डालकर एक पतला मिश्रण तैयार कर लें और प्लेट में कुरकुरे का चूरा भी निकाल कर रख दें।
- Step 5:
अब ब्रेड की स्लाइसेस को टोस्ट करके बटरकर लगाकर सब्जियों वाला मिश्रण भर लें।
- Step 6:
अब सारे सैंडविच को फ्राई करें और टोमैटो और चिली सॉस साथ सर्व करें।
तो, अगली बार अपने बच्चे और परिवार के सदस्यों के नाश्ते में कुरकुरे सैंडविच ज़रूर बनाएं। इसे सही तरीके और टेस्टी बनाने से पहले इसकी रेसिपी के बारे में जानना भी बहुत अधिक ज़रूरी है। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
बनाने का तरीका
- कुरकुरे सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें। फिर हल्की आंच पर आलू और कॉर्न को उबालने के लिए रख दें। (आलू से जुड़े हैक्स)
- इसके लिए आलू और कॉर्न को प्रेशर कुकर में 3 कप पानी डालकर 1 से 2 सीटी लगा लें। ऐसा करने से आपका काम जल्दी हो जाएगा।
- वहीं, चीज़ को कद्दूकस कर लें और प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें और एक बाउल में रख दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर झटपट बनाएं टेस्टी 'समोसा सैंडविच'
- अब प्याज, टमाटर, आलू, हरी मिर्च, कॉर्न, आधा चीज़, व्हाइट सॉस, काली मिर्च पाउडर और नमक को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- एक दूसरे बाउल में मैदा और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर एक पतला मिश्रण तैयार कर लें और दूसरी प्लेट में कुरकुरे का चूरा भी निकाल कर रख दें।
- अब ब्रेड की स्लाइसेस को टोस्ट करके उसके एक तरफ बटर लगा लें। अब उसपर व्हाइट सॉस और सब्जियों वाला मिश्रण भर लें।
- आप सारे सैंडविच एक साथ बनाकर रख सकते हैं और इतने गैस पर एक कढ़ाही में हल्की आंच पर तेल गर्म करने के लिए रख दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- बिना ब्रेड के बनाएं टेस्टी सैंडविच, जानें रेसिपी
- अब सैंडविच को मैदा के मिश्रण में डीप करें और फिर दोनों तरफ से सैंडविच को कुरकुरे के ऊपर रखकर तेल में फ्राई कर लें। (चिकन मेयो सैंडविच रेसिपी)
- जब दोनों तरफ से सैंडविच पूरी तरह से फ्राई हो जाए तो एक प्लेट में निकाल लें और ऊपर से बचा हुआ चीज़ डालकर टोमैटो और चिली सॉस साथ सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।