चटपटा खाने की शौकीन हैं आप, तो घर पर कुछ इस तरह बनाएं स्पाइसी तंदूरी सैंडविच

सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम को हल्की भूख लगी हो, अक्सर हम इस समय कुछ हल्का लेकिन बहुत ही टेस्टी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में ब्रेड का ख्याल सबसे पहले मन में आता है। यूं तो ब्रेड से आप कई तरह की अलग-अलग डिश आसानी से बनाकर खा सकती हैं, लेकिन सैंडविच की बात ही कुछ और है। दरअसल, सैंडविच एक बेहद ही वर्सेटाइल डिश है, जिसे आप अपनी पसंद-नापसंद के अनुसार बना सकती हैं। कभी सैंडविच को ग्रिल करके खाया जाता है तो कभी कच्चा। कभी इसमें अलग-अलग तरह की सब्जियों को शामिल किया जाता है तो कभी पनीर की फिलिंग की जाती है। इस तरह सैंडविच हर बार आपको एक नया स्वाद देता है।
हालांकि, अगर आपको चटपटा खाना काफी पसंद है, तब भी आप सैंडविच को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। जी हां, स्पाइसी तंदूरी सैंडविच आपके टेस्ट बड के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इसे बनाने में आपको बहुत अधिक मेहनत भी नहीं लगने वाली है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप घर पर स्पाइसी तंदूरी सैंडविच किस तरह तैयार कर सकती हैं-
स्पाइसी तंदूरी सैंडविच बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

- एक कप उबला हुआ चिकन या पनीर के टुकड़े
- दो बड़े चम्मच गाढ़ी दही
- एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर लें)
- एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- एक छोटा चम्मच गरम मसाला
- एक छोटा चम्मच चाट मसाला
- एक छोटा चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- एक छोटा चम्मच तेल
इसे भी पढ़ें- अंडा पसंद है तो बनाएं कोरियन एग ड्रॉप सैंडविच, दोस्त भी पूछेंगे कैसे बनाया!
सैंडविच के लिए
- 4 स्लाइस ब्रेड
- ग्रिलिंग के लिए बटर या ऑलिव ऑयल
- एक छोटा प्याज, पतले स्लाइस में
- एक छोटा शिमला मिर्च, पतले स्लाइस में
- दो बड़े चम्मच मेयोनेज या फेंटा हुआ दही
- आवश्यकतानुसार हरी चटनी
- लेट्यूस या कटा हुआ पत्ता गोभी
स्पाइसी तंदूरी सैंडविच कैसे बनाएं?

- सबसे पहले एक बाउल में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, चाट मसाला, नींबू का रस और नमक डालकर मिलाएं।
- अब इसमें चिकन या पनीर डालकर अच्छे से कोट करें।
- इसे कम से कम 30 मिनट के लिए मैरिनेट करें। अगर आपके पास समय हो तो 2-3 घंटे के लिए भी रख सकती हैं।
- अब एक पैन में एक छोटा चम्मच तेल गर्म करें।
- मैरिनेट की हुई फिलिंग डालें और मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक चिकन पूरी तरह से पक न जाए या पनीर हल्का सुनहरा न हो जाए।
- पक जाने के बाद आंच से उतार कर थोड़ी देर ठंडा होने दें।
- अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर हल्का बटर लगाएं।
- अब अपनी इच्छानुसार हरी चटनी और मेयोनेज या फेंटा दही डालकर फैलाएं।
- ऊपर से दूसरा ब्रेड स्लाइस रखें।
- अब पैन या सैंडविच मेकर गरम करें।
- सैंडविच के बाहरी हिस्सों पर हल्का बटर लगाएं और सुनहरा और क्रिस्पी होने तक ग्रिल करें।
- ध्यान से पलटें ताकि दोनों तरफ बराबर ग्रिल हो जाए।
- अब सैंडविच को तिरछा काटें और गरमा गरम सर्व करें।
- केचप, हरी चटनी या थोड़े नींबू के रस के साथ इसे खाएं।
इसे भी पढ़ें- एकस्ट्रा बच गया है पनीर, तो मिनटों की मेहनत में ऐसे तैयार करें पानिनी...नोट करें ईजी रेसिपी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।