घर पर आसानी से बनाएं चिकन मेयो सैंडविच, जानिए आसान विधि

नॉनवेज, भारतीय व्यंजनों में सबसे ज़्यादा स्वादिष्ट और लज़ीज़ व्यंजन है जिसके लोग दीवाने हैं। नॉनवेज के लज़ीज़ खानों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ ही जाता है। इसमें कई तरह की वैरायटी होती हैं जैसे चिकन, मीट,कबाब, शमी कबाब आदि जिसका सेवन लोग अपनी पसंद के अनुसार करते हैं। लेकिन नॉनवेज की कोई भी डिश बनाने में काफी समय लगता है। इसलिए अगर आप नॉनवेज की कुछ आसान रेसिपी तलाश कर रही हैं, तो अब आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में चिकन मेयो सैंडविच बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं। जो ना सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि स्वादिष्ट भी है तो चलिए जानते हैं चिकन मेयो सैंडविच को कैसे बनाते हैं...
चिकन मेयो सैंडविच Recipe Card
चिकन मेयो सैंडविच बनाने की आसान विधि
Ingredients
- 6-ब्रेड स्लाइस
- 200-ग्राम चिकन ब्रेस्ट
- 1-टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- एक चुटकी -काली मिर्च पाउडर
- 1-टेबलस्पून- घी
- स्वादानुसार नमक
- 2 चम्मच- मेयोनेज़
Step
- Step 1:
एक बाउल में चिकन के टुकड़े, नमक और काली मिर्च, अदरक- लहसुन का पेस्ट डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 2:
अब एक कढ़ाही में तेल या घी डालें और चिकन को अच्छी तरह से पका लें।
- Step 3:
अब ब्रेड का एक स्लाइस लें और किनारों को हटा दें। फिर चिकन और मेयो का मिश्रण डाल दें।
- Step 4:
अब ब्रेड के ऊपर दूसरा स्लाइस रख दें। फिर सैंडविच को त्रिकोणीय आकार में काट लें। आपका चिकन मेयो सैंडविच तैयार है।
- Step 5:
अब आप इसे चटनी या टोमेटो केचअप के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकती हैं।
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप चिकन को टुकड़ों में काट लें और अच्छी तरह से धो लें।
- एक बाउल में चिकन के टुकड़े, नमक और काली मिर्च, अदरक- लहसुन का पेस्ट,मेयोनेज़ आदि डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब एक कढ़ाही में तेल, घी या मक्खन डालें और चिकन को अच्छी तरह से पका लें।
- अब ब्रेड का एक स्लाइस लें और किनारों को हटा दें। फिर चिकन और मेयो का मिश्रण डाल दें।
- अब ब्रेड के ऊपर दूसरा स्लाइस रख दें। फिर सैंडविचको त्रिकोणीय आकार में काट लें। आपका चिकन मेयो सैंडविच तैयार है।
- अब आप इसे चटनी और कोल्ड ड्रिंक के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकती हैं।
Image Credit- (@Youtube)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।