Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

घर पर झटपट बनाएं टेस्टी 'समोसा सैंडविच'

अगर आप आलू और पनीर की सैंडविच खा-खा कर थक गए हैं तो समोसा सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी सीखें। 
Updated:- 2021-06-09, 11:30 IST
samosa sandwich recipe at home

सैंडविच एक ऐसा ब्रेकफास्ट आइटम है, जिसे हर कोई बनाना जानता है। अमूमन घरों में सैंडविच का नाश्‍ता हर दूसरे या तीसरे दिन होता है। बच्‍चे हों या बूढ़े सभी को सैंडविच खाना पसंद होता है। कोई आलू का सैंडविच खाना पसंद करता है तो किसी को पनीर का सैंडविच अच्छा लगता है। मगर कई बार आलू और पनीर से मन ऊब जाता है। ऐसे में आप सैंडविच के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं।

आप घर पर चटपटा समोसा सैंडविच बना सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आज हम आपको घर पर ही समोसा सैंडविच बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं।

समोसा सैंडविच Recipe Card

इन आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करें और बनाएं समोसा सैंडविच।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 2 आलू के समोसे
  • 4 बड़े चम्मच हरी चटनी
  • 4 बड़े चम्मच मक्खन
  • 1 बड़ा चम्‍मच शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्‍मच टोमैटो कैचअप
  • 4 प्याज की स्लाइस गोल कटी हुईं
  • 1 छोटा चम्‍मच चाट मसाला

Step

  1. Step 1:

    अब ब्रेड की स्लाइस लें और उसमें मक्‍खन, हरी चटनी और टोमैटो कैचअप की एक-एक लेयर लगा लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद समोसे को तोड़ कर ब्रेड पर अच्छी तरह से फैलाएं।

  3. Step 3:

    इसके ऊपर प्याज की स्लाइस लगाएं, कटी हुई शिमला मिर्च और चाट मसाला डालें। साथ ही दूसरी ब्रेड से कवर करें।

  4. Step 4:

    अब इसे सैंडविच मेकर में रख कर टोस्‍ट करें। 10 मिनट में ही सैंडविच अच्‍छे से टोस्‍ट हो जाएगी।

  5. Step 5:

    फिर इसे आप गरम-गरम टोमैटो कैचअप के साथ परोसें। यह रेसिपी पसंद आई हो तो शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आसान रेसिपी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

विधि

  • समोसा सैंडविच बनाने के लिए आप आलू का समोसा घर का बना हुआ भी ले सकती हैं और बाजार से भी खरीद सकती हैं। सैंडविच बनाने से पहले समोसे को थोड़ा टोस्ट कर लें।
  • अब ब्रेड की स्‍लाइस लें और उसमें मक्‍खन, हरी चटनी, टोमैटो कैचअप की एक-एक परत लगाएं। सबसे पहले मक्‍खन को पिघला कर उसकी परत लगाएं, फिर हरी चटनी की और उसके बाद टोमैटो कैचअप की।
  • इसके बाद समोसे को प्रेस करके तोड़ लें। इसे ब्रेड पर रखें और यह सुनिश्चित कर लें समोसा अच्‍छे से पूरी ब्रेड में फैल गया हो।
  • अब इसके ऊपर प्याज की स्लाइस लगाएं, कटी हुई शिमला मिर्च और चाट मसाला डालें। इतना करने के बाद दूसरी ब्रेड से इसे कवर कर लें।
  • अब इसे सैंडविच मेकर में रखें और अच्‍छे से टोस्‍ट होने दें। सैंडविच को अच्‍छी तरह से टोस्‍ट होने में 10 मिनट लग जाएंगे।
  • इसके बाद आप इसे टोमैटो कैचअप के साथ गरम-गरम परोसें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।