How to Make Kolhapuri Masala At Home: कोल्हापुरी मसाला एक पांरपरिक स्पाइसी मसाला है, जिसका इस्तेमाल महाराष्ट्रियन डिशेज में बहुत किया जाता है। खाने को चटपटा और तीखा स्वाद देने के लिए इसका उपयोग महाराष्ट्र में आम है। मिसल, कोल्हापुरी चिकन, कोल्हापुरी भात जैसे व्यंजनों को बनाते वक्त इस मुख्य सामग्री को डाला जाता है।
कभी आप कोई नॉन वेज डिश या उसल और मिसल बना रहे हों तो बाहर से कोल्हापुरी मसाला खरीदने की बजाय इसे घर पर ही बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और आपके किचन में रखे कुछ मसालों से ही इस तीखे फ्लेवर वाले मसाले को तैयार किया जा सकता है।
आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएं कि यह क्या होता और इसे किन मसालों से तैयार किया जाता है। साथ ही इसे स्टोर करने के लिए आपको क्या करना चाहिए वो भी आप जान सकते हैं।
कोल्हापुरी मसाला की बात करें तो ये दो तरह के होते हैं। एक ड्राई पाउडर होता है और दूसरा कई सारे मसालों का एक वेट ब्लेंड होता है। इस तरह के मसाले को आप लंबे समय तक स्टोर नहीं कर सकते हैं। ज्यादातर लोग ड्राई कोल्हापुरी मसाले का ही इस्तेमाल करते हैं।
कोल्हापुर की ऐसी कई डिशेज हैं जो काफी लोकप्रिय हैं। जैसे कोल्हापुरी चिकन, तांबड़ा या रस्सा आदि डिशेज में खास कोल्हापुरी मसाला ही इस्तेमाल किया जाता है। यह एक पांरपरिक मसाला है जो कोल्हापुर की शान है।
यही कारण है कि इस मसाले को लोग महाराष्ट्र के बाहर भी खूब तलाश करते हैं और खाने में स्वाद जोड़ने के लिए उपयोग करते हैं। आप इस मसाले को कुछ साबुत मसालों की मदद से घर में बना सकते हैं। आप अपने टेस्ट के आधार पर मसालों को कम ज्यादा भी कर सकते हैं।
यह मसाला बनाने के लिए आपको कुछ ताजा 10-11 इंग्रीडिएंट्स की जरूर पड़ेगी। यह साबुत मसाले आपके किचन में आसानी से उपलब्ध होंगे। कोल्हापुरी मसाला बनाने के लिए जरूरी सामग्री इस प्रकार है-
इसे भी पढ़ें : घर पर ऐसे बनाएं किचन किंग मसाला, हर सब्जी के स्वाद को करेगा दोगुना
इसे भी पढ़ें : घर पर बनाएं बाजार जैसा पाव भाजी मसाला, उंगली चाटते रह जाएंगे लोग
अब कोल्हापुरी चिकन का आनंद लेने के बाहर क्यों जाएं? घर पर ही कोल्हापुरी मसाला बनाकर अपने चिकन का स्वाद बढ़ाएं। अगर आप किसी अन्य तरह से यह मसाला बनाती हैं, तो वो रेसिपी भी हमारे साथ शेयर जरूर करें।
हमें उम्मीद है कोल्हापुरी मसाला बनाने का यह तरीका आपको पसंद आएगा। इस लेख को लाइक और शेयर करें और अगर आप किसी दूसरे मसाले की रेसिपी जानना चाहती हैं तो हमें कमेंट कर बताएं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Freepi, tummytoheart,palatesdesire
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।