महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के साथ- साथ अपने बालों का भी बहुत ख्याल रखती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाना कहती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे होममेड हेयर कंडीशनर के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम खर्च में आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। आपको बाजार के महंगे हेयर कंडीशनर की भी जरूरत नहीं रहेगी।
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया की अधिकतर महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए महंगे कंडीशनर और स्पा ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन अब आप घर पर रहकर अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। आज हम आपको दो ऐसी प्राकृतिक चीज़ों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल कर आप बालों को स्ट्रेट और खूबसूरत बना सकती हैं। इन दोनों चीजों में मौजूद पोषक तत्व बालों को नेचुरली सुन्दर बनाने में मदद करेंगे।
अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आप घर पर एलोवेरा जेल और नीम के पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप आसानी से हेयर कंडीशनर बना सकती हैं।
घर पर हेयर कंडीशनर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा नीम पाउडर निकाल लें, फिर इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल मिक्स कर दें।
इन दोनों चीजों को मिक्स कर अच्छी तरह फेंट कर आप एक पेस्ट तैयार कर लें।
यह भी पढ़ें: दो मुहे बालों ने कर दिया है परेशान, तो एक्सपर्ट के बताएं इन उपाय की मदद से करें इन्हें कम
अब आप अपने बालों को अच्छी तरह धो लें, जब बाल धूल जाएं, तब आप इस पेस्ट को कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।
आप इस पेस्ट को बालों पर 30 मिनट तक लगाकर रख सकती हैं। थोड़ी देर बाद आप बालों को नार्मल पानी से धो सकती हैं।
इस पेस्ट को घर पर तैयार कर आप आसानी से अपने बालों को खूबसूरत और शाइनिंग बना सकती हैं।
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें बालों को मजबूत बनाने वाला हेयर ऑयल, झड़ने की समस्या भी होगी कम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।