गुड़ की मदद से बना सकेंगे गाढ़ी मजेदार कोल्ड कॉफी, नोट कर लें रेसिपी

कॉफी लवर्स की तो बात ही कुछ और है, हर मौके के लिए उनके पास चाय या कॉफी पीने का बहाना जरूर होता है। इसकी लत इतनी होती है कि दुनिया की सारी खूबियां हमें सिर्फ एक कप प्याले में दिखाई देती हैं। कॉफी हर किसी को अलग-अलग तरह से पसंद आती है। मगर रेस्तरां की कॉफी की बात ही अलग होती है क्योंकि इसे मशीन से बनाया जाता है।
इसलिए हमारे फूड की लिस्ट में कॉफी जरूर शामिल होती है, लेकिन दिनभर में दो से ज्यादा कॉफी पीना हेल्थ के लिए ठीक नहीं होता। अगर दो कप से ज्यादा कॉफी पी ली जाती है, तो पेट काफी भारी हो जाता है। ऐसे में अगर आपने सिर्फ इसलिए कॉफी पीना छोड़ दिया है, तो अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हम गुड़ से बनने वाली कोल्ड कॉफी के बारे में बता रहे हैं। इ
कोल्ड कॉफी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें कोल्ड कॉफी।
Ingredients
- ठंडा दूध- 2 कप
- इंस्टेंट कॉफी पाउडर- 2 चम्मच
- गुड़- 3 चम्मच
- वनीला एक्सट्रेक्ट- 1 चम्मच
- चॉकलेट सॉस- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
एक ब्लेंडर में ठंडा दूध, इंस्टेंट कॉफी पाउडर, गुड़ और वेनिला एक्सट्रेक्ट को डालकर मिलाएं।
- Step 2:
सभी सामग्रियों को मिलाने के बाद एक गिलास पानी डाल दें।
- Step 3:
पानी डालने के बाद अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इसमें चॉकलेट डाल दें।
- Step 4:
वैसे आप इलेक्ट्रिक व्हिस्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Step 5:
अच्छी तरह मिलाने के बाद कॉफी पाउडर और दूध भी डाल दें।
- Step 6:
ऊपर से कॉफी पाउडर डालें और ठंडा करके सर्व करें।
View this post on Instagram
से बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि स्वाद भी लाजवाब है। हालांकि, हम घर पर भी कॉफी बनाते हैं, लेकिन बाहर जैसा स्वाद नहीं आ पाता। कॉफी या तो कड़वी बनती है या इसमें ठीक से स्वाद नहीं आ पाता। अगर आप भी बाहर जैसी कॉफी बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
विधि

- गुड़ की कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक ब्लेंडर में ठंडा दूध, इंस्टेंट कॉफी पाउडर, गुड़ और वेनिला एक्सट्रेक्ट को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
इसे जरूर पढ़ें- चॉकलेट से लेकर गुलाब तक, गर्मियों में लें इन टेस्टी फालूदा का मजा
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद मिश्रण को चिकना होने तक पका लें। इस दौरान इसमें एक गिलास पानी डाल दें। पानी डालने के बाद अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इसमें चॉकलेट डाल दें। कोशिश करें कि पहले चॉकलेट को पिघला लें।
इसे जरूर पढ़ें- मोहब्बत ही नहीं नफरत का शरबत है मशहूर, जानें बनाने की विधि
- वैसे आप इलेक्ट्रिक व्हिस्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको थोड़ी और आसानी हो जाएगी। अच्छी तरह मिलाने के बाद कॉफी पाउडर और दूध भी डाल दें। कुछ देर चलाते हुए दूसरे गिलास में रख दें। ऊपर से कॉफी पाउडर डालें और ठंडा करके सर्व करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।