Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:29 AM IST

वीकेंड पर तैयार करें अंडा मेथी भुर्जी, जानें बनाने का आसान तरीका

अगर आप कुछ नया और मजेदार बनाने चाहते हैं, तो अंडे को नया फ्लेवर दें और घर पर मेथी भुर्जी तैयार करें। बता दें इसे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी।
Updated:- 2024-12-22, 07:30 IST
image

सर्दियों में अंडा ज्यादा खाया जाता है, क्योंकि यह हमारी बॉडी को गर्म रखने के लिए मददगार हैं। वैसे भी इस मौसम में अंडे खाने की परंपरा काफी पुरानी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडा न सिर्फ पोषण से भरपूर होता है, बल्कि बनाने में भी आसान होते हैं। सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडक और आलस लेकर आता है। इसलिए लोग कुछ ऐसा तलाशते हैं जिसे बनाने में मेहनत भी न लगे और वक्त भी। कई लोग अंडे उबालकर खाना पसंद करते हैं, तो कई लोग फ्राई करके खाते हैं। 

अंडे मेथी की भुर्जी Recipe Card

अंडे की भुर्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए मेथी का इस्तेमाल करें।

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • अंडे- 4
  • ताजी मेथी पत्तियां- आधा कप
  • बारीक कटी हुई
  • प्याज- 1 मध्यम
  • बारीक कटा हुआ
  • लहसुन-3 कलियां
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • टमाटर- 1
  • बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 2
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल या घी- 2 बड़े चम्मच
  • धनिया पत्तियां- गार्निश के लिए

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले मेथी के पत्तों को साफ करें और धोकर काट लें। फिर एक कड़ाही में तेल और घी गर्म करें।

  2. Step 2:

    जब घी गर्म हो जाए तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन और हल्का भूरा होने तक फ्राई करें।

  3. Step 3:

    जब फ्राई हो जाए तो उसमें प्याज और सुनहरा होने तक भून लें।

  4. Step 4:

    प्याज भूनने के बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। फिर टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक वह नरम न हो जाए।

  5. Step 5:

    अंडों को सीधे कड़ाही में फोड़ें और मिक्स करते हुए हल्की आंच पर पकाएं।

  6. Step 6:

    फिर ऊपर से गरम मसाला डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।

  7. Step 7:

    मिक्स करने के बाद धनिया पत्तियों से गार्निश करें और रोटी के साथ इसे सर्व करें।  

कुछ लोग अंडे की सब्जी भी बनाते हैं, लेकिन एक ही तरह की सब्जी खाकर बोरियत होने लगती है। अगर आप भी अंडे की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार मेथी का तड़का लगाएं। इससे आप सूखी सब्जी या फिर सालन भी तैयार कर सकते हैं। मगर आज हम आपको अंडे मेथी की सब्जी की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाना बहुत ही आसान है। बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।

अंडे मेथी भुर्जी की विधि 

Methi Anda Bhurji Recipe in Hindi

  • सबसे पहले मेथी के पत्तों को साफ करें और धोकर काट लें। फिर एक कड़ाही में तेल और घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन और हल्का भूरा होने तक फ्राई करें।

इसे जरूर पढ़ें- घर पर नहीं है कोई सब्जी तो बना लें बेसन की भुर्जी, खाने वाला नहीं पाएगा भूल

  • जब फ्राई हो जाए तो उसमें प्याज और सुनहरा होने तक भून लें। प्याज भूनने के बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। फिर टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक वह नरम न हो जाए।
  • अब कटी हुई मेथी पत्तियां डालें और 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। अंडों को सीधे कड़ाही में फोड़ें और मिक्स करते हुए हल्की आंच पर पकाएं। लगातार चलाते रहें, ताकि अंडा अच्छी तरह भुर्जी के रूप में बन जाए।

इसे जरूर पढ़ें- लजीज अंडा भुर्जी का स्वाद चखना है तो बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • फिर ऊपर से गरम मसाला डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। मिक्स करने के बाद धनिया पत्तियों से गार्निश करें और रोटी के साथ इसे सर्व करें।  

Image Credit- (@Freepik aand Shutterstock)  

  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।