DIY Hair Mask: कसूरी मेथी से पाएं शाइनी और स्वस्थ बाल, एक्सपर्ट ये जानें खास हेयर मास्क बनाने का तरीका

हर महिला चाहती हैं, कि उसके बाल लंबे, घने और खूबसूरत दिखें। इसी चाह में कुछ महिलाएं कई तरह के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे भी आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे खास होममेड हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर रहकर कम खर्च और कम समय में आसानी से तैयार कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस खास हेयर मास्क के बारे में।
घर पर बनाएं खास हेयर मास्क
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में झड़ते बालों की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप एक खास होममेड हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

कसूरी मेथी से हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- कसूरी मेथी पाउडर
- दही
- जैतून का तेल
- आंवले का तेल
यह भी पढ़ें: बालों के लिए ऐसे करें तुलसी के पानी का इस्तेमाल, एक्सपर्ट का बताया ये तरीका आएगा बेहद काम
कसूरी मेथी से हेयर मास्क बनाने का तरीका
- घर पर रहकर बालों के लिए खास होममेड हेयर मास्क बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप कसूरी मेथी को पीसकर इसका पाउडर बना लें।
- अब इस पाउडर को एक कटोरी में निकाल लें, अब इसमें दो बड़े चम्मच दही मिला दें।
- इस मिश्रण को मिक्स करने के बाद आप इसमें एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिक्स कर लें।
- अब एक बर्तन में थोड़े नीम के पत्ते लें और थोड़ा पानी रखकर पानी को उबाल लें।
![2 - 2025-12-05T103359.597]()
- जब पानी अच्छी तरीके से उबल जाए, तो उसे थोड़ी देर के लिए ठंडा करें।
- अब इस ठंडे पानी को कसूरी मेथी वाले पेस्ट में मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
- आप चाहें तो इसमें थोड़ा आंवले का तेल भी मिला सकती हैं।
- अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्सकर अपना होममेड हेयर मास्क बना लें।
इन बातों का रखें ध्यान
इस हेयर मास्क का आप अपने बालों पर कम से कम 50 मिनट तक लगाकर रखें, उसके बाद हेयर वॉश कर सकती हैं। इस हेयर मास्क का आप एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे अगर आप इस हेयर मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में इस्तेमाल करें दही-मेथी से बना ये होममेड हेयर मास्क, डैंड्रफ की परेशानी के लिए है बेस्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
