herzindagi
why methi parathas turn tight after cooking follow these tricks for soft and fluffy dough

Methi Paratha Hack: मेथी पराठा बनेगा इतना नरम कि मुंह में घुल जाए! फॉलो करें आटा गूंथने के ये जादुई नुस्खे

मेथी को सब्जी की तरह बनाकर, इसे आटे में भरकर पराठा तैयार करना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि इससे पराठा फटता है। इसलिए लोग मेथी आटे में गुंधकर बनाते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-11-18, 17:19 IST

मेथी को आटे में गूंधकर पराठा तैयार करना सबसे आसान होता है। यह तरीका इतना सरल और सुविधाजनक है कि पराठा मिनटों में तैयार हो जाता है। मेथी का स्वाद, उसकी खुशबू और उसके जबरदस्त फायदे, सब मिलकर स्वादिष्ट बनाते हैं। आटे में गूंधकर पराठा बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पराठा बनाते समय फटता नहीं है। जितना समय आपको रोटी बेलने में लगता है, उतना ही आपको मेथी का पराठा बेलने में भी लगेगा। हालांकि, इस तरह से पराठा बनाते समय, लोगों को एक परेशानी रहती है। अधिकतर लोगों का मेथी का पराठा तवे से उतरते ही रूखा और टाइट हो जाता है। ऐसे में अगर आप इसे तुरंत नहीं खाएंगी, तो यह और भी ज्यादा टाइट हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पराठा टाइट होने का कारण और इसे कैसे सॉफ्ट बना सकती हैं। इसके बारे में बताएंगे।

मेथी पराठा सख्त क्यों हो जाता है?

आटा ज्यादा टाइट गूंधना- अगर आप आटा सॉफ्ट नहीं गूंथेगी, तो पराठा टाइट बनेगा। आप चाहे, कितना भी तेल घी लगा लें, यह तवे से उतरते ही टाइन हो जाएगा। इसलिए, आटा हमेशा थोड़ा नरम गूंथना चाहिए, क्योंकि मेथी पानी सोख लेती है।

पराठे को खुले में रखना

अगर आप पराठा उतारने के बाद इसे ढक कर नहीं रखती हैं, तो एक कारण यह भी हो सकता है। आप जैसे ही पराठा तवे से उतारती हैं, आपको इसे ढक कर रखना चाहिए।

इसे भी पढे़ं- पराठे नहीं बनेंगे सख्त और ड्राई, आटा गूंथने से लेकर सेंकने के ये ट्रिक्स आएंगे काम

why methi parathas turn tight after cooking follow these tricks for soft and fluffy doughs

पर्याप्त तेल या घी का इस्तेमाल न करना

कई लोग बहुत कम और घी लगाते हैं। उन्हें लगता है कि जैसे रोटी सॉफ्ट बनती है, कम तेल लगाने पर पराठा भी सॉफ्ट बनेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें आपने मेथी मिलाया है, इसलिए यह रोटी की तरह सॉफ्ट नहीं हो सकता। पराठा बनाते समय हल्का सा तेल या घी लगाना जरूरी होता है। आप पराठा उतारने के बाद अगर उसपर बटर या घी लगाएंगी, तो यह और भी सॉफ्ट बनेगा।

आटा गूंधकर तुरंत पराठा बनाना

एक और गलती यह है कि लोग तुरंत आटा गूंथकर पराठा बनाने लगते हैं। इससे पराठा सख्त बनता है। आटे को कम से कम 10–15 मिनट आराम देना चाहिए, ताकि मेथी और मसाले आटे में अच्छी तरह मिक्स हो जाएं।

इसे भी पढ़ें: सॉफ्ट और फूली-फूली नहीं बनती रोटियां तो अपनाएं ये टिप्स

why methi parathas turn tight after cooking follow these tricks for soft and fluffy doughsss

पराठा तेज आंच पर ज्यादा देर तक पकाना

अक्सर लोग एक और गलती करते हैं। वह पराठा जल्दी बनाने के चक्कर में तेज आंच पर सेकते हैं। तेज आंच पर पराठा जल्दी जलता है और अंदर से कड़ा रह जाता है। बहुत देर तक पकाने से यह सूखकर सख्त हो जाता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।