मीठा और तीखा ट्विस्ट! रसोई में बनाएं ‘हॉट हनी’ सॉस, जो हर डिश का स्वाद बना देगा Swicy

त्योहारों का सीजन शुरू हाे चुका है। फेस्टिवल हो या दोस्तों के साथ हाउस पार्टी, हर कोई कुछ नया और मजेदार खाने की कोशिश करता है। बीते कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी सॉस ने तहलका मचा दिया है, जो मीठी भी है और तीखी भी। उसका नाम हॉट हनी सॉस है। ये सुनने में भले आपको थोड़ी अलग लग रही होगी, लेकिन जब इसका स्वाद जुबान पर पड़ता है तो दिल जीत लेती है।
हनी यानी शहद का स्वाद तो मीठा होता ही है, लेकिन जब इसमें लाल मिर्च या चिली फ्लेक्स मिलाई जाती है, तो इसका स्वाद बन जाता है स्विसी (Swicy)। यही इसका असली मजा है। अब आप सोच रही होंगी कि स्विसी क्या है? तो हम आपको बता दें कि स्वीट और स्पाइसी का कॉम्बिनेशन है स्विसी। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकरी देने जा रहे हैं।
कैसे हुई हॉट हनी सॉस की शुरुआत?
हॉट हनी की शुरुआत अमेरिका के साउथ इलाकों से हुई, जहां लोग शहद और मिर्च को साथ मिलाकर खाते थे। पहले तो ये सिर्फ कुछ शेफ्स और फूड लवर्स तक ही सीमित थी, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने जब इसे पिज्जा, चिकन विंग्स और यहां तक कि आइसक्रीम पर डालकर ट्राई किया, तो ये तेजी से वायरल हो गई। आज लोग हॉट हनी सॉस हर डिश पर डालना पसंद करते हैं क्योंकि इसका लुक भी अच्छा होता है, टेस्ट तो यूनिक होता ही है।
इसे भी पढ़ें: बिना सोडा और यीस्ट के बनाएं बॉल स्टाइल इ़डली,स्वाद ऐसा कि मुंह में रखते ही जाएगी घुल; जानें रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं हॉट हनी सॉस?
- एक छोटे पैन में एक शहद डालें और गैस की आंच धीमी कर रखें।
- अब इसमें एक चम्मच चिली फ्लेक्स डालकर 10 से 15 मिनट तक हल्का पकाएं (ध्यान रखें कि शहद उबलने न पाए)।
- अब गैस बंद करें और इसे लगभग आधे घंटे तक ठंडा होने दें ताकि मिर्च का स्वाद अच्छे से घुल जाए।
- आप चाहें तो छान लें, या ऐसे ही रख दें। ये दोनों तरीकों में स्वाद शानदार रहेगा।
- आप इसमें चाहें तो लहसुन भी घिस कर डाल सकती हैं।
कहां-कहां करें इस्तेमाल?
- फ्राइड चिकन या पिज्जा के ऊपर डालें
- ब्रेड टोस्ट या पनीर टिक्का के साथ ट्राई करें
- चीज बोर्ड, रोस्टेड वेजिटेबल्स या आइसक्रीम पर भी डाल सकती हैं
क्यों पसंद आ रहा है ये ट्रेंड?
हॉट हनी सिर्फ एक सॉस नहीं, बल्कि एक मूड है। मीठा और तीखा दोनों स्वाद साथ में हमें थोड़ा एक्साइटिंग महसूस कराते हैं। यही वजह है कि लोग इसे अपने खाने में शामिल कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: कच्चे दूध के साथ मिला लें ये एक चीज, बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती
इस बार जब आपको कुछ कुछ नया ट्राई करने का मन करे तो हॉट हनी सॉस बनाकर ट्राई करें। ये मीठी-तीखी सॉस हर डिश को स्पेशल बना देगी।
साथ ही अगर यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI- Generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।