महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई प्रयास करती है। यही नहीं वह बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती है। ऐसे में उनका जेब खर्च बढ़ जाता है। अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमा कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी घरेलू उपाय आजमाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर दूध और शहद का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती है। आईए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में।
एक्सपर्ट ने आगे कहा कि अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आप दूध और शहद को मिक्स कर अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे आपको दूध और शहद को बराबर क्वांटिटी में लेना है और इन दोनों को एक कटोरी में निकाल कर एक पेस्ट बनाना है। इस पेस्ट को रात में अपने चेहरे को धोकर चेहरे पर लगाना है। इसे आप चेहरे पर कम से कम 30 मिनट के लिए लगाकर रख सकती हैं, फिर अपना चेहरा साफ पानी से धो लें। इससे आपको काफी असर देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं Homemade Face Cream, चेहरे पर दिखेगा नेचुरल निखार
दूध और शहद दोनों ही त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माने गए हैं। ऐसे में आप इन दोनों का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती है। आप चाहे तो दूध और शहद से फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं। फेस पैक बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
यह विडियो भी देखें
शहद और दूध से फेस पैक बनाने के लिए आप एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच दही उसके साथ थोड़ा कच्चा दूध और शहद मिला ले। अब इसमें चुटकी भर हल्दी शामिल कर इस पेस्ट को तैयार कर ले। अब आप अपने चेहरे को धोने के बाद इस पोस्ट को अपने फेस पर लगा सकती हैं। इस फेस पैक को आप कम से कम 40 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। उसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो ले। ऐसा करने से आपको काफी हद तक असर देखने को मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे के लिए अलसी का ऐसे करें इस्तेमाल, दाग धब्बे भी होंगे साफ और फेस बनेगा चमकदार
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।