Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:01 AM IST

हरे मूंग दाल की खट्टी कढ़ी यूं करें तैयार, स्वाद ऐसा अकेले पूरी खा जाएंगे

यह कढ़ी स्वाद में हल्की खट्टी, मसालों से भरपूर और सेहतमंद होती है। आमतौर पर कढ़ी बेसन और दही से बनाई जाती है, लेकिन इसमें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हरी मूंग दाल डालने से स्वाद और सेहत दोनों बढ़ जाता है।
Updated:- 2025-03-21, 12:37 IST
image

हरे मूंग दाल की खट्टी कढ़ी एक पारंपरिक उत्तर भारतीय व्यंजन है, जिसे खासतौर पर राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बड़े चाव से खाया जाता है। यह कढ़ी स्वाद में हल्की खट्टी, मसालों से भरपूर और सेहतमंद होती है। आमतौर पर कढ़ी बेसन और दही से बनाई जाती है, लेकिन इसमें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हरी मूंग दाल डालने से इसका पोषण स्तर और भी बढ़ जाता है।

यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि हल्की होने के कारण पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है। अगर आप एक ऐसी डिश की तलाश में हैं, जो झटपट बन जाए, पेट को हल्की लगे और स्वाद में लाजवाब हो, तो हरी मूंग दाल की खट्टी कढ़ी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे पूरी, चावल या बाजरे की रोटी के साथ खाने का मजा ही कुछ और होता है।

मूंग दाल की कढ़ी। Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें मूंग दाल की कढ़ी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • हरी मूंग दाल- आधा कप
  • दही- 1 कप
  • बेसन- 2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • हींग- 1 चुटकी
  • मेथी दाना- आधा छोटा चम्मच
  • राई- आधा चम्मच
  • करी पत्ता- 8
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • हरा धनिया- सजाने के लिए
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • सूखी लाल मिर्च- 2

Step

  1. Step 1:

    भीगी हुई हरी मूंग दाल को  1 कप पानी और थोड़ा-सा नमक डालकर कुकर में 3-4 सीटी आने तक पका लें।

  2. Step 2:

    एक बाउल में दही, बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें।

  3. Step 3:

    इसे अच्छे से फेंट लें ताकि गांठ न रहें। अब इसमें 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  4. Step 4:

    एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें। फिर इसमें मेथी दाना, राई और हींग डालकर तड़कने दें।

  5. Step 5:

    अब करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भून लें।

  6. Step 6:

    अब दही-बेसन का घोल डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।

  7. Step 7:

    10-15 मिनट तक पकने दें, जब तक कढ़ी अच्छी तरह गाढ़ी न हो जाए।

  8. Step 8:

    स्वाद अनुसार नमक डालें और गैस बंद कर दें। फिर कढ़ी को हरे धनिए से गार्निश करें।

इस कढ़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती। भीगी हुई हरी मूंग दाल को उबालकर, दही और बेसन के मिश्रण के साथ पकाकर और ऊपर से तड़का लगाकर यह स्वादिष्ट डिश तैयार की जाती है। आप भी इसे खास तरीके से तैयार कर सकते हैं, जिसके लिए आपको सही रेसिपी पता होना चाहिए।  

मूंग दाल की कढ़ी

Green moong dal recipe Pakistani

  • भीगी हुई हरी मूंग दाल को 1 कप पानी और थोड़ा सा नमक डालकर कुकर में 3-4 सीटी आने तक पका लें।

इसे जरूर पढ़ें- मूंग दाल से घर पर बनाएं ये 3 लजीज रेसिपीज, सभी करेंगे पसंद

  • पकने के बाद इसे हल्का मसल लें, ताकि कढ़ी में अच्छा स्वाद आए। एक बाउल में दही, बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें।
  • इसे अच्छे से फेंट लें ताकि गांठ न रहें। अब इसमें 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें। फिर इसमें मेथी दाना, राई और हींग डालकर तड़कने दें।
  • अब करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भून लें। पकी हुई मूंग दाल डालें और 2 मिनट तक चलाएं।
  • अब दही-बेसन का घोल डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। 10-15 मिनट तक पकने दें, जब तक कढ़ी अच्छी तरह गाढ़ी न हो जाए।

इसे जरूर पढ़ें- टेस्ट और हेल्थ का कॉम्बो है मूंग दाल फज, जानें क्या है रेसिपी

  • स्वादानुसार नमक डालें और गैस बंद कर दें। फिर कढ़ी को हरे धनिए से गार्निश करें। इसे गरमा-गरम पूरी, चावल या बाजरे की रोटी के साथ सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।