फूले हुए गुड़ के गुलगुले बनाने के लिए बस फॉलो करें यह आसान टिप्स

सावन का महीना आते ही त्योहार शुरू हो जाते हैं। जल्दी ही तीज, रक्षाबंधन जैसे त्योहार भी आने वाली हैं। भारत में ये सभी त्योहार बहुत धूमधाम से मनाए जाते हैं। हर त्योहार के उत्साह को दोगुना करने के लिए अलग- अलग तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध व्यंजनों की सूची में गुड़ के गुलगुले भी आते हैं, जिसे उत्तर भारत मे पुआ के नाम से भी जाना जाता है। हर त्योहार जैसे होली, तीज पर गुलगुले स्पेशल रूप से बनाए ही जाते हैं।
सावन में तीज के त्यौहार पर गुड़ के गुलगुले बनाने की परंपरा बहुत पुरानी है क्योंकि इसका अलग ही धार्मिक महत्व है। साथ ही, त्योहारों पर मुंह मीठा करने के लिए इन्हें लगभग हर घर में बनाया जाता है। यह पुआ बड़े और बच्चे सभी को बहुत पसंद होते हैं। घर पर गुड़ के गुलगुले बनाना बहुत ही आसान है। तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि कैसे घर पर फूले हुए गुलगुले बनाएं जाएं। साथ ही, हम आपके साथ कुछ आसान टिप्स भी साझा कर रहे हैं जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं।
गुलगुले बनाएं क्रिस्पी
गुड़ के गुलगुले क्रिस्पी बनाने के लिए आप इस हैक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप आटा गूंथते समय या मिश्रण बनाते समय उसमें थोड़ी सूजी या चावल का आटा मिला दें। ऐसा करने से गुलगुले अधिक कुरकुरे बनेंगे। आपको बता दें कि सूजी आटे को बांइड करने में भी मदद करती है।
आटे को सख्त गूंदें

अगर आप गुड़ के गुलगुले फूले हुए बनाना चाहती हैं, तो आप इस हैक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप आटा गूंथते समय या इसका मिश्रण बनाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि गुलगुले का आटा थोड़ा सख्त हो। अगर आपका आटा पतला होगा, तो गुलगुले अच्छी तरह से नहीं फूलेंगे और न ही गुलगुले एक अच्छा शेप ले पाएंगे।
आटे को करने दें थोड़ा रेस्ट
आमतौर पर जब हम गुड़ के गुलगुले बनाते हैं, तो आटे और गुड़ के मिश्रण पर उतना ध्यान नहीं देते हैं। गुड़ के गुलगुले बनाने (तलने) के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आप आटे को कुछ देर तक रेस्ट करने के लिए छोड़ दें। ताकि गुड़ और आटा अच्छी तरह से मिक्स हो जाए। साथ ही, आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा-सा तेल भी डालें। इस तरह आपको एक नॉन-स्टिकी आटा या मिश्रण मिल जाएगा और आपके गुलगुले भी एकदम परफेक्ट बनेंगे।
गुलगुले को गीले कपड़े से ढकें

आटा गूंदने के बाद जब आप उसकी बना रही हैं, तो उसे भी कुछ देर गीले कपड़े से ढक दें और फिर उसे तलें। यह टिप्स अपनाने के बाद आपके गुलगुले भी एकदम परफेक्ट बनेंगे।
खमीर आटा मिलाएं
अगर आप चाहती हैं कि आपके गुलगुले ज्यादा टेस्टी बनें, तो आप उसमें थोड़ा खमीर आटा मिक्स कर लें क्योंकि खमीर आटे को मिलाने से न सिर्फ आपके गुलगुले स्वादिष्ट बनेंगे बल्कि यह आसानी से फूलेंगे भी।
इसे ज़रूर पढ़ें-तीज के मौके पर घर पर बनाएं स्पेशल घेवर, जानें रेसिपी
गुड़ के गुलगुले बनाने का सही तरीका

अब जानते हैं गुड़ के गुलगुले बनाने का सही तरीका……
सामग्री
- 2 ½ कप आटा
- 1 ¼ कप गुड़
- 1 बड़ा चम्मच सौंफ
- 3 बड़े चम्मच घी
- नमक स्वादानुसार
- ½ छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा
- गुलगुले तलने के लिए तेल
गुलगुले बनाने की विधि
- गुलगुले बनाने के लिए सबसे पहले पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डालें और गुड़ को पानी में घुलने दें।
- अब एक बाउल लें और उसमें सभी सामग्री जैसे आटा, घी, नमक और बेकिंग सोडा आदि डालें। इन सामग्रियों को आपस में मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें।
- अब बारी आती है इस मिश्रण में पहले तैयार किया गया गुड़ वाला पानी डालें और एक घोल या आटा तैयार करें।
- इसमें सौंफ डालें और एक पैन में तेल गर्म करें। तेल के गर्म होने पर गुलगुले को तलें। बस आपके गुड़ के गुलगुले तैयारी हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-इस बार हरियाली तीज पर बनाएं मूंग दाल के समोसे, जानें इसकी रेसिपी
गुलगुले के ऊपर आप चाहें तो बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डाल सकती हैं। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।