जब आसानी से घर पर स्नीकर्स चॉकलेट बना सकती हैं तो फिर बाज़ार से क्यों खरीदना? जानें इसकी झटपट रेसिपी

भारत में स्नीकर्स चॉकलेट को खूब पसंद किया जाता है। खासकर बच्चे इसे बड़े ही प्रेम के साथ खाना पसंद करते हैं। कई बार किसी को कुछ मीठा खाने का मन करता है, तो स्निकर ही खाना पसंद करते हैं। ऐसे में कई लोग ढेरों स्नीकर्स खरीदकर घर में रखते हैं। लेकिन, जब आप आसानी से बाज़ार में भी अधिक टेस्टी और लाजवाब स्नीकर्स चॉकलेट बना सकती हैं, तो फिर बार-बार बाज़ार जाकर अधिक पैसे क्यों खर्च करने। जी हां, आज रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको स्नीकर्स चॉकलेट की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है। आप इसे कुछ दिनों के लिए आसानी से स्टोर भी कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
स्नीकर्स चॉकलेट Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं स्नीकर्स चॉकलेट।
Ingredients
- खजूर-1 कप
- वनिला एक्सट्रेक्ट- 1 चम्मच
- ओट्स- 1 कप पीसा हुआ
- डार्क चॉकलेट- 3 चम्मच पिघली हुई
- पीनट बटर-2 चम्मच
- नमक-एक चुटकी
- मूंगफली-1/3 कप भुनी हुई
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप एक पैन में पानी गरम करके खजूर को कुछ देर उबाल लें।
- Step 2:
इसके बाद खजूर के साथ, मक्खन, नमक, पीनट बटर और वनिला एक्सट्रेक्ट को मिक्सर में डालकर अच्छे से मिक्स करके बैटर तैयार कर लें।
- Step 3:
इसके बाद इसी मिक्सर में ओट्स को भी डालें। ओट्स डालने के बाद बैटर को भी डालें और गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- Step 4:
इधर आप बेकिंग ट्रे में हल्का बटर लगा लें और तैयार चॉकलेट बैटर को डालकर अच्छे से फैला लें।
- Step 5:
इसके बाद उपर से मूंगफली और पिघली हुई डार्क चॉकलेट को डालें और लगभग 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 2 घंटे बाद फ्रिज में से निकालकर पीस में काट लें।
- Step 6:
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक पैन में लगभग दो से तीन कप पानी डालकर गरम करें। अब इसमें आप खजूर को डालकर लगभग 5-7 मिनट के लिए अच्छे से उबाल लें। उबालने के बाद खजूर को पानी और बीज से अलग कर लें।
- खजूर को उबालने के बाद इसे मिक्सर में डालें। इसके अलावा मक्खन, नमक, पीनट बटर और वनिला एक्सट्रेक्ट को भी मिक्सी में डालकर अच्छे से मिक्स करके बैटर तैयार कर लें और किसी बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद इसी मिक्सर में ओट्स को भी डालकर और साथ में तैयार स्नीकर्स बैटर को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इधर आप एक ट्रे में अच्छे से बटर लग लें।
- ट्रे में बटर लगाने के बाद तैयार मिश्रण को डालें और अच्छे से फैला दें। इसके बाद मिश्रण के ऊपर में मूंगफली और पिघली हुई डार्क चॉकलेट को डालें और लगभग 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 2 घंटे बाद फ्रिज में से निकाले और पीस में काटकर खाने के लिए सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।