Bathua Kachori Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी, सॉफ्ट और फूली हुई बथुए की कचौड़ी, 3 अलग-अलग विधि से बदलें स्वाद का अंदाज

सर्दियों में ज्यादातर हरी सब्जियों का सेवन किया जाता है, जिसमें सरसों का साग, पालक, मेंथी, बथुआ आदि जोड़े जाते हैं। ये सभी सेहत के लिए उपयोगी होती हैं। आज हम बात कर रहे हैं बथुए की। बथुआ सेहत के लिए बेहद अच्छा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बथुए की कचौड़ी स्वाद में लाजवाब होती है। जी हां, आप घर पर रहकर बेहद आसानी से बथुए की कचौड़ी बना सकती हैं। ऐसे में यहां दी गई 3 रेसिपीज आपके बेहद काम आ सकती हैं। आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर पर रहकर बथुए की कचोरी कैसे बना सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
बथुए की कचौड़ी कैसे बनाएं?
बथुआ- 1 गुच्छा (लगभग 200 ग्राम)
गेहूं का आटा- 2 कप
हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटी हुई
अदरक - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
-1765812486089.jpg)
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
हींग - चुटकी भर
अजवाइन - 1 छोटा चम्मच (हाथों से मसल कर)
तेल/घी - मोयन और तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार
सबसे पहले आप बथुए के पत्तों को अच्छे से धोकर उबालें। जब वह अच्छे से उबल जाए तो ठंडे पानी से निकालें। ऐसा करने से इनका रंग हरा ही बना रहेगा। अब आप बथुए को निचौड़ें और इसका पानी निकाल दें। अब इसे बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। अब आप एक पारात लें और उसमें दो कप आटा, थोड़ा सा तेल या घी डालकर हल्का हल्का पानी मिलाकर अच्छे से गूंथ लें। दूसरी तरफ बथुए के पेस्ट में नमक, अजवाइन और हींग को डालें और अच्छे से मिक्स करें। इससे आगे तीन तरीकों से बथुए की कचौड़ी बनाई जा सकती है।
इसे भी पढ़ें - क्या आप रोज कर रही हैं Gas Geyser का इस्तेमाल? जानें वो छोटी गलतियां जो जानलेवा साबित हो सकती है
- पहला तरीका - आप आटे में बथुए के पेस्ट को मिला लें और उसे अच्छे से गूंथ लें। याद रहे आटे को सख्त रखना है, जो कचौड़ी को तलते समय क्रिस्पी बनाता है।

- दूसरा तरीका - आटे में बथुए को न मिलाएं बल्कि आटे को अलग गूंथें और बथुए में थोड़े से उबले हुए आलू मिलाकर हींग, अजवाइन, जो कि ऑप्शनल है, जीरा, लाल मिर्च, काला नमक आदि को मिला लें। अब आप सबसे पहले आप थोड़ा सा आटा बेल लें और उसके बीच में बथुए का थोड़ा पेस्ट रख दें। अब दोनों तरफ से पेस्ट को बंद कर लें और दोबारा से बेल लें। अब कचौड़ी को तलें।
- तीसरा तरीका - आप आटे में उबले हुए बथुए को मिला लें। अब लाल मिर्च, काला नमक, हींग और जीरा मिलाकर अलग कटोरी में रख लें। अब आप सबसे पहले आटे को बेलकर उसके बीच में उबले हुए आलू को रखें। अब आप आलू को आटे से बंद करके दोबारा से मिलाएं और गरम-गरम तेल में तलें। आपकी क्रिस्पी और टेस्टी कचौड़ी तैयार है।
इसे भी पढ़ें - Business Ideas for Women: घर की जिम्मेदारियों के साथ करें अच्छी कमाई, ये हैं इस सीजन के 4 बेस्ट बिजनेस आइडिया
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।